Sunday, October 1, 2023
-विज्ञापन-

Birthday Special: लव गुरु को ही दिल दे बैठीं थी Kajol, फेमस है Love Story

Birthday Special: काजोल के जन्मदिन के अवसर पर हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें बताने जा रहे हैं। उनकी प्रेम कहानी बहुत फिल्मी है।

Birthday Special: बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस काजोल (Kajol) अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। अपने बातूनी अंदाज और हंसमुख मिजाज की वजह से वो फैंस के दिल में उतर जाती हैं। आज काजोल का जन्मदिन है। उनका जन्म 5 अगस्त 1947 को हुआ था। आज काजोल के बर्थडे (Kajol Birthday) के मौके पर हम आपको बातूनी काजोल और सीरियस नेचर अजय देवगन की लव स्टोरी के बारे में बताते हैं।

दरअसल इन दोनों की लव स्टोरी किसी परी की कहानी जैसी है। आज अजय देवगन (Ajay Devgan) पर मर मिटने वाली काजोल को पहले अजय बिल्कुल भी पसंद नहीं थे। फिर ऐसा क्या हुआ कि दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। तो आइए जानते हैं उनकी लव स्टोरी के से जुड़ी ये दिलचस्प बातें।

यह भी पढें:  एक दूसरे की शक्ल देखना तक नहीं करते पसंद, फिर भी किया साथ में काम, एक जोड़ी तो है कट्टर दुश्मन

शुरुआत में अजय पर को बिल्कुल पसंद नहीं करती थी काजोल

क्या आपको पता है कि एक समय ऐसा भी था जब काजोल अजय देवगन को बिल्कुल भी पसंद नहीं करती थीं। उन दोनों की मुलाकात साल 1995 में फिल्म हलचल के सेट पर हुई थी। इस फिल्म में दोनों ने एक साथ काम किया था। शूटिंग के दौरान जहां काजोल इधर उधर उछल कूद करती रहती थीं तो वहीं दूसरी तरफ अजय एकदम सीरियस रहते थे।

काजोल कोशिश करती थी कि अजय भी बात करें अजय तो अजय हैं। ऐसे में काजोल को उन पर बहुत गुस्सा आता था और वो उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं करती थीं।

यह भी पढें: बॉलीवुड की इस फिल्म ने इंडिया में ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी मचाया गदर, की रिकॉर्ड तोड़ कमाई

अजय को बना लिया था लव गुरु

धीरे-धीरे उनके बीच में दोस्ती बढ़ गई और फिर वो प्यार में तब्दील हो गईं। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि वो अपने करियर के शुरूआती दौर में किसी को डेट कर रही थीं। उस समय लव टिप्स के लिए अक्सर अजय के पास जाया करती थीं।

कुछ समय बाद उनका ब्रेकअप हो गया था उस समय  अजय उनका पैचअप कराने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन इसी कोशिश के दौरान उनकी दिल बातूनी काजोल पर आ गया। और फिर उसके बाद इन दोनों स्टार्स ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया। ये प्यार शादी के मुकाम तक पहुंच गया और दोनों साल 1999 में शादी कर ली।

यह भी पढें:

इस एक्टर को दिल दे बैठी थी काजोल  (Birthday Special)

बहुत कम लोगों को इस बारे में पता होगा कि काजोल का दिल अक्षय कुमार पर आ गया था। इस बात का खुलासा खुद काजोल ने टीवी शो  ‘द कपिल शर्मा शो’ में किया था। उन्होंने बताया कि सालों पहले अक्षय काजोल का क्रश हुआ करते थे। लेकिन बाद में उन्होंने अजय को अपना हमसफर बना लिया। अब इन दोनों का एक बेटा और बेटी है।

Latest

Don't miss

Gadar 2 Day 50 Box Office Collection: ‘जवान’ के आगे नहीं झुका ‘तारा सिंह’, सनी देओल की ‘गदर 2’ ने 50वें दिन कमाए इतने...

Gadar 2 Day 50 Box Office Collection: सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल की मल्टीस्टारर फिल्म गदर 2 ने सिनेमाघरों में 50 दिन...

Fukrey 3 Collection Day 3: ‘फुकरे 3’ के आगे सब हुए फेल, तीसरे दिन की बंपर कमाई ने दिखा डाला खेल

Fukrey 3 Collection Day 3: 'फुकरे 3' (Fukrey 3 ) ने हंसा-हंसा कर लोगों को लोटपोट कर दिया है। ये फुकरे फ्रेंचाइजी का तीसरा...

पहले प्यार में मिला धोखा, 10 महीने में टूट गई शादी, फिर इस इंसान ने दूर किया एक्ट्रेस का अकेलापन

Shraddha Nigam Birthday: एक्ट्रेस श्रद्धा निगम (Shraddha Nigam) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। 1 अक्टूबर 1979 को जन्मी श्रद्धा का आज जन्मदिन है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here