Thursday, 20 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

जुलाई 2026 में इस फिल्म ने मचाई सबसे ज्यादा तबाही, बॉक्स ऑफिस पर तोड़े कमाई के बड़े रिकॉर्ड

July 2026 box office Report: जुलाई 2026 की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट सामने आ चुकी है. जहां बताया गया है कि इस महीने में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म ने सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है.

July 2026 box office Report
July 2026 box office Report

July 2026 box office Report: बॉक्स ऑफिस पर हर महीने कई फिल्में आती हैं, जिनमें से कुछ तो रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर लेती हैं और कुछ अपना बजट भी नहीं निकाल पाती हैं. अगस्त का महीना आधा बीत जाने के बाद जुलाई 2026 की कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं. ओरमैक्स मीडिया की ताजा रिपोर्ट से साफ हो गया है कि पिछले महीने भारतीय सिनेमाघरों पर देसी से ज्यादा विदेशी फिल्मों का राज रहा. तो चलिए जानते हैं कि जुलाई के महीने में कौन सी फिल्म ने सबसे ज्यादा नोट छापे और किसे दर्शकों का प्यार नहीं मिल सका…

‘स्पाइडर-मैन’ बनी नंबर वन फिल्म

ओरमैक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई के महीने में हॉलीवुड फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ (Spider-Man: Brand New Day) का जलवा देखने को मिला. इस फिल्म ने भारत में अकेले 630 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली. वहीं पूरी दुनिया में इसका कारोबार 19,900 करोड़ रुपये को पार कर गया, जिससे यह भारत की सबसे सफल हॉलीवुड फिल्म बन गई है.

---विज्ञापन---

थलपति विजय की ‘जन नायकन’ दूसरे नंबर पर

साउथ सुपरस्टार थलपति विजय की बड़ी फिल्म ‘जन नायकन’ इस सूची में दूसरे पायदान पर रही. भारत में इस फिल्म ने 230 करोड़ रुपये बटोरे, जबकि दुनिया भर में इसका आंकड़ा 323.21 करोड़ रुपये तक ही पहुंच सका. लगभग 350 करोड़ के भारी बजट की वजह से यह फिल्म थिएटर्स में अपनी लागत पूरी तरह वसूल नहीं कर पाई.

‘द ओडिसी’ ने की बंपर कमाई

जुलाई के महीने में दूसरी हॉलीवुड फिल्म ‘द ओडिसी’ (The Odyssey) ने भी भारतीय दर्शकों को खूब आकर्षित किया. ओरमैक्स के आंकड़ों के अनुसार, इस फिल्म ने भारत में 220 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन दर्ज किया. वहीं वैश्विक स्तर पर फिल्म का कुल बिजनेस 12,327 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया. इस तरह ये फिल्म तीसरे नंबर पर रही.

---विज्ञापन---

अजय देवगन की ‘धमाल 4’ का भी चला जादू

अजय देवगन और उनके साथियों की मल्टीस्टारर फिल्म ‘धमाल 4’ चौथे नंबर पर रही. ओरमैक्स के मुताबिक फिल्म ने भारत में 197 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, वहीं नेट आंकड़े के हिसाब से इसने 229.91 करोड़ रुपये बनाए. इस हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया और यह हिट साबित हुई.

फ्लॉप साबित हुई बड़े तारों की ‘अल्फा’

आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर जैसे बड़े नामों से सजी एक्शन-स्पाई फिल्म ‘अल्फा’ (Alpha) पांचवें स्थान पर रही. बड़े सितारों के बावजूद यह फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 66 करोड़ रुपये ही जुटा सकी और कुल मिलाकर 99.10 करोड़ पर ही सिमट गई, जिसके चलते इसे फ्लॉप करार दिया गया.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 20, 2026 06:35 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola