Monday, September 25, 2023
-विज्ञापन-

Jr NTR एक्टिंग के साथ कार कलेक्शन में भी हिट, उनकी यह कार 6 सेकंड में पकड़ती है रफ्तार

RRR-starrer Jr NTR’s car collection: Jr NTR को हाल में SIIMA 2023 बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला है। चलिए उनकी कार कलेक्शन के बारे में जानते हैं

Jr NTR car collection: साउथ सिनेमा में जूनियर एनटीआर एक जाना पहचाना नाम है। हर कोई उनकी एक्टिंग का कायल है। पिछले साल एक्टर की फिल्म RRR ने ऐसा धमाल मचाया कि मूवी ब्लॉकबस्टर साबित हुई। जूनियर एनटीआर को हाल ही में साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स (SIIMA) 2023 में बेस्ट एक्टर का अवार्ड भी मिला है। इस तेलुगु एक्टर की हिट फिल्म आरआरआर के गाने nattu nattu ने ऑस्कर जीतकर इतिहास रचा था। तो चलिए आज उनकी कार कलेक्शन के बारे में जानते हैं।

Lamborghini Urus (Jr NTR car collection)

यह कार 4.18 करोड़ रुपये एक्स शोरूम में आती है। इस लग्जरी कार में S और Performante दो वेरिएंट आते हैं। यह कंपनी की 5 सीटर कार है। इसमें 4-लीटर टि्वन टर्बो V8 इंजन मिलता है। कार 666 PS की पावर और 850 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। कार महज 3 सेकंड में 100 kmph की रफ्तार पकड़ लेती है। Lamborghini Urus की टॉप स्पीड 306 kmph की है।

यह भी पढ़ें : ‘शारीरिक संबंध बनाने से पहले’ Zeenat Aman ने दी युवाओं को सलाह, इस तरह से निभाना चाहिए रिश्ता

RRR-starrer Jr NTR’s car collection

 

Porsche 718 Cayman

यह कार पेट्रोल वर्जन में आती है। कार बाजार में 1.41 करोड़ रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। यह स्टाइलिश कार 14.5 kmpl की माइलेज देती है। Porsche 718 Cayman में ऑटोमैटिक (DCT) ट्रांसमिशन मिलता है। कंपनी अपनी इस लग्जरी कार में 11 कलर ऑप्शन देती है। कार में रियर व्हील ड्राइव मिलता है। यह कार 380 Nm टॉर्क पर 2150 rpm देती है।

RRR-starrer Jr NTR’s car collection (1)

Mercedes-Benz GLS (Jr NTR car collection)

Mercedes-Benz GLS Price शुरुआती कीमत 1.04 करोड़ रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इसमें फिलहाल तीन वेरिएंट ऑफर किए जा रहें हैं। यह पांच और सात दोनों सीट ऑप्शन में मिलती है। कंपनी अपनी इस कार में पेट्रोल और डीजल दोनों वर्जन का ऑप्शन ऑफर करती है। इसमें 3.0-लीटर का इंजन मिलता है। यह कार 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ आती है।

Land Rover Range Rover (Jr NTR car collection)

यह कार शुरुआती कीमत 2.39 करोड़ रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। कार का टॉप मॉडल 4.17 करोड़ रुपये एक्स शोरूम में ऑफर की जाती है। कार में SE, HSE, Autobiography, और First Edition चार वेरिएंट ऑफर किए जाते हैं। इस सुपर एसयूवी कार में 3 लीटर का 6 सिलेंडर इंजन मिलता है। इसमें 48-volt का माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है।

Latest

Don't miss

Shahnaz Gill ने ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहन दिखाया हुश्न का जलवा, देखें Killer Look

Shehnaaz Gill Latest Photos Viral: अपने चुलबुले नेचर और वाली शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। यूं ही...

The Great Indian Family Box Office Collection Day 3: ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ को मिला संडे बेनिफिट, कमाई में आया उछाल

The Great Indian Family Box Office Collection Day 3: हैंडसम हंक विक्की कौशल की फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ (The Great Indian Family) को...

Divya Dutta Birthday: एक घटना ने बदल दी दिव्या की जिंदगी आज भी हैं कुंवारी, सलमान की बहन बन पाई पहचान

Divya Dutta Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या दत्ता (Divya Dutta) किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। आज यानी 25 सितंबर को दिव्या का बर्थडे है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here