Sunday, 22 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

क्या है Inspector Zende और Charles Shobhraj की कहानी? कहां है Netflix की फिल्म के दोनों किरदार

Inspector Zende: नेटफ्लिक्स पर आई मनोज बाजपेयी की फिल्म 'इंस्पेक्टर झेंडे' की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है। इसमें स्वीमसूट किलर चार्ल्स शोभराज और इंस्पेक्टर मधुकर झेंडे के बारे में बताया गया है।

Inspector Zende: नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई मनोज बाजपेयी की नई फिल्म ‘इंस्पेक्टर झेंडे’ इस समय सोशल मीडिया से लेकर गुगल तक पर ट्रेंड कर रही है। इस फिल्म में स्वीमसूट किलर चार्ल्स शोभराज और इंस्पेक्टर मधुकर झेंडे की असली कहानी को दिखाया है। फिल्म के OTT पर रिलीज होते ही हर कोई चार्ल्स शोभराज और इंस्पेक्टर झेंडे के बारे में जानने के लिए बैचेन है। तो चलिए आपको इन दोनों की रियल स्टोरी के बारे में बताते हैं, साथ ही यह भी जानते हैं कि अब ये दोनों कहां हैं।

पहली बार मुंबई में गिरफ्तार

स्विमसूट किलर के नाम से मशहूर चार्ल्स शोभराज का जन्म वियतनाम में हुआ; उनकी मां एक वियतनामी थीं और पिता एक भारतीय थे। 1970-80 के दशक में चार्ल्स शोभराज के खिलाफ दुनिया के अलग-अलग देशों में हत्या के केस दर्ज थे। सिर्फ भारत, नेपाल और थाईलैंड में ही स्विमसूट किलर ने 30 से ज्यादा हत्याओं को अंजाम दिया था। इसी बीच साल 1971 में शोभराज मुंबई आता है। यहां वह ताज होटल में रह रहा था, जहां से मुंबई पुलिस इंस्पेक्टर मधुकर झेंडे ने गिरफ्तार किया। यहां जेल में रहते हुए उसे अपेंडिसाइटिस हो गया जिसके बाद उसे अस्पताल में भी भर्ती कराया गया था। लेकिन यहां शोभराज भाग निकला।

---विज्ञापन---

तिहाड़ जेल से भागा

मुंबई के अस्पताल से भागने के बाद शोभराज 5 साल तक गायब रहा। इसके बाद साल 1976 में चार्ल्स शोभराज को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया। कोर्ट ने उसे 12 साल की सजा सुनाई। इसके बाद उसे दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद कर दिया गया। यहां साल 1986 में शोभराज ने अपने जन्मदिन की झूठी पार्टी रखी और पुलिस की आंखों में धूल झोंककर फरार हो गया।

इंस्पेक्टर झेंडे ने फिर

तिहाड़ से भागने के कुछ साल में खबर मिली कि शोभराज गोवा में छिपा हुआ है। एक बार फिर मुंबई पुलिस इंस्पेक्टर मधुकर झेंडे को उसे पकड़ने की ड्यूटी दी गई। इंस्पेक्टर झेंडे ने इस मौके को पकड़ लिया और शोभराज को गिरफ्तार करने के लिए मिशन शुरू कर दिया। इसके लिए उन्होंने एक टीम का गठन किया, जो सीक्रेटली ऑपरेशन को कर रही थी। टीम ने कई दिनों तक शोभराज की रेकी की। इस दौरान उन्हें पता चला कि शोभराज अक्सर ओ’कोक्विरो रेस्टोरेंट में पत्नी को इंटरनेशनल कॉल करने आता है। इसके बाद झेंडे और उनकी टीम ने प्लान बनाकर उस रेस्टोरेंट से शोभराज को पकड़ लिया। इस मिशन के बाद इंस्पेक्टर झेंडे पूरे मुंबई के स्टार बन गए थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Mirzapur के ‘बबलू पंडित’ होगी वापसी, विक्रांत मैसी नहीं ये एक्टर निभाएंगे किरदार

अब कहां है शोभराज?

भारत की जेल से साल 1997 में शोभराज को रिहा करने के बाद उन्हें नेपाल भेज दिया गया। यहां भी उन्हें साल 2003 में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई। लेकिन साल 2008 में शोभराज ने जेल रहते हुए अपनी वकील निहिता बिस्वास से शादी कर ली। इसके बाद उन्हें कई बीमारियों के कारण नेपाल के नियम के अनुसार जेल से रिहा कर दिया गया। नेपाल की जेल से रिहा होने के बाद शोभराज फ्रांस चला गया। इस वक्त उनकी उम्र 81 साल हो गई है।

---विज्ञापन---

फिल्म में दिखा रियल इंस्पेक्टर झेंडे

शोभराज को 2 बार पकड़ने वाले इंस्पेक्टर झेंडे आज 88 साल के हो गए हैं। जयेश गंगन के ‘द आवारा मुसाफिर शो’ में भी इंस्पेक्टर झेंडे ने अपनी कामयाबी का के बारे में लोगों को बारीकी से बताया था। वहीं, फिल्म ‘इंस्पेक्टर झेंडे’ के लास्ट में मधुकर झेंडे को दिखाया गया है।

First published on: Sep 06, 2025 02:03 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो