Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Housefull 5 X Review: अक्षय कुमार की ‘हाउसफुल 5’ पैसा वसूल या फिजूल? मूवी देख क्या बोली पब्लिक?

Housefull 5 X Review: साजिद नाडियाडवाला की मल्टी स्टारर मर्डर मिस्ट्री मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। वहीं एक्स पर पब्लिक के रिव्यू भी सामने आ गए हैं। चलिए जानते हैं आखिर जानता क्या बोल रही है?

---विज्ञापन---

Photo Credit- Twitter

Housefull 5 X Review: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर मूवी ‘हाउसफुल 5’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। मेकर्स ने जब इसका ट्रेलर रिलीज किया था तभी से फैंस के बीच इसका काफी बज बन गया था। वहीं फैंस इस कॉमेडी मर्डर मिस्ट्री का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब जब मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है तो सोशल मीडिया पर यूजर्स मूवी का पहला रिव्यू भी शेयर कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं ये मूवी थिएटर्स में पैसा वसूल साबित हुई है या फिर फिजूल?

यह भी पढ़ें: Exclusive: Housefull 5 पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितने छापेगी नोट? क्या बोले ट्रेड एक्सपर्ट?

---विज्ञापन---

क्या बोली पब्लिक?

मूवी देखते हुए यूजर्स अपने रिव्यू शेयर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘ये फिल्म विजेता साबित हुई। मूवी मनोरंजन, रहस्य और थोड़ी अराजकता के साथ शुरू होती है। दूसरे हाफ में काफी सस्पेंस है लेकिन ये देखने में बेहद मजा आता है। बड़ी स्टार कास्ट ने अपना फुल योगदान दिया है। अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन ने बेहद खूबसूरत काम किया है। A पार्ट वाकई शानदार रहा, जल्द ही पार्ट B भी देखने के लिए एक्साइटेड हूं।’

---विज्ञापन---

दूसरे यूजर ने लिखा, ‘एक शब्द में बोलूं तो शानदार। अक्षय कुमार का कॉमिक टाइम और कास्ट की धमाकेदार परफॉर्मेंस ने मूवी को आकर्षक बनाया। ये मूवी दिल छू लेती है। मूवी मसाला और ढेर सारा सस्पेंस लेकर आती है।’

तीसरे यूजर ने लिखा, ‘अक्षय कुमार की ये मनोरंजन फिल्म आपको सीट पर बैठकर चिल्लाने, हंसने और ताली बजाने को मजबूर कर देगी। अक्षय कुमार की कॉमिक टाइम और वन लाइनर्स कमाल हैं। रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन ने भी शानदार काम किया है।’

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

चौथे यूजर ने लिखा, ‘ये मूवी हंसी और रहस्य की रोलरकोस्टर है। सभी किरदारों को महत्व दिया गया है। इससे मूवी की कहानी में और एक्साइटमेंट जुड़ती है। बेहतरीन टीम वर्क के साथ बेहतरीन मूवी है।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘फिल्म हंसी, रहस्य और ट्विस्ट का बेहतरीन मिक्सचर है। इसे पांच में से साढ़े चार स्टार मिलते हैं।’

मूवी के दो क्लाइमैक्स

बता दें बॉलीवुड की ये पहली मूवी है जिसे दो क्लाइमैक्स के साथ रिलीज किया है। टिकट खरीदने से पहले ऑडियंस को दो ऑप्शन हाउसफुल A और हाउसफुल B में से एक को चुनना पड़ा। दोनों के क्लाइमैक्स में किलर अलग दिखाया गया है। वहीं मूवी में अक्षय कुमार के साथ-साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, नरगिस फाखरी, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा और नाना पाटेकर जैसे 20 कलाकार हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Thug Life ने पहले दिन कितनी की कमाई? Bhool Chuk Maaf का भी जान लें हाल

First published on: Jun 06, 2025 10:18 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola