Wednesday, 1 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Housefull 5 की Advance Booking में जबरदस्त शुरुआत, रिलीज से पहले ही मेकर्स की हुई चांदी-चांदी

Housefull 5 Advance Booking: अक्षय कुमार की 'हाउसफुल 5' की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। आइए आपको भी बताते हैं मूवी ने रिलीज से पहले कितने नोट छापे और ये पहले दिन कितनी कमाई कर सकती है?

---विज्ञापन---

Housefull 5 Advance Booking: अक्षय कुमार की कॉमेडी मर्डर मिस्ट्री ‘हाउसफुल 5’ का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स ने जब से इसका ट्रेलर रिलीज किया है ऑडियंस में इसका बज और ज्यादा बन गया है। मूवी के गानों को भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं अब मूवी की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। एडवांस बुकिंग की शुरुआत में ही मूवी ने रिलीज से पहले ही फिल्म मेकर्स को मालामाल कर दिया है। आइए आपको भी बताते हैं मूवी के अब तक कितने टिकट बिके और मूवी ने कितनी कमाई की?

यह भी पढ़ें: MTV Roadies के विनर कुशाल तंवर कौन? एल्विश यादव की गैंग ने रचा इतिहास

---विज्ञापन---

रिलीज से पहले मूवी की कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार मूवी के अब तक 24 हजार 227 टिकट बिक चुके हैं। इसी के साथ मूवी ने 87.77 लाख की कमाई कर ली है। वहीं ब्लॉक सीट्स के साथ ये आंकड़ा 3.84 तक पहुंच गया है। महाराष्ट्र और दिल्ली में मूवी के सबसे ज्यादा टिकट बिके हैं। महाराष्ट्र में ये आंकड़ा 22.88 लाख तो वहीं दिल्ली में ये आंकड़ा 23.67 लाख दर्ज किया गया।

---विज्ञापन---

पहले दिन कितनी कर सकती है कमाई?

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार 375 करोड़ के बजट में बनी ये मूवी पहले दिन 30 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर सकती है। साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन हाउस में बनी इस मूवी का ऑडियंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रही है। मूवी को तरुण मनसुखानी ने डायरेक्ट किया है। वहीं ट्रेलर से पता चल रहा है कि अक्षय कुमार अपने पुराने अंदाज में वापस आ गए हैं।

मूवी की कास्ट

मूवी की कास्ट की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार के साथ-साथ रितेश देशमुख, संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, श्रेयस तलपड़े, फरदीन खान, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चंकी पांडे, डिनो मोरिया, जॉनी लीवर, निकितिन धीर, जैकलीन फर्नांडीज, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, चित्रांगदा सिंह और सौंदर्या शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। मूवी के अब तक 4 पार्ट आ चुके हैं जो ऑडियंस को काफी पसंद भी आए थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bhool Chuk Maaf का दूसरे वीकेंड भी दबदबा बरकरार, Rajkumar Rao की मूवी के कलेक्शन में मोटा इजाफा

First published on: Jun 02, 2025 08:54 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola