Sunday, 1 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

सिंगर हनी सिंह के लाडले भतीजे की मौत, सड़क हादसे में गई जान; जांच में जुटी पुलिस

Honey Singh Nephew Dies in Road Accident: रैपर हनी सिंह पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. उनके लाडले भतीजे विदित ओलक की सड़क हादसे में मौत हो गई है.

Honey Singh Nephew Dies in Road Accident: बॉलीवुड के फेमस सिंगर और रैपर हनी सिंह के घर से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. हनी सिंह पर दुखों का पहाड़ टूट गया है. दरअसल, हनी सिंह के लाडले भतीजे विदित ओलक का निधन हो गया. जानकारी के अनुसार, पंजाब के जालंधर में रविवार की सुबह एक सड़क हादसे में विदित ओलक की मौत हो गई. इस भीषण हादसे में विदित के साथ उनके एक दोस्त की भी मौके पर मौत हो गई. हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए अपना दुख और दर्द बयां किया है. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.


बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे विदित

इंडिया टुडे के मुताबिक, हनी सिंह के भतीजे विदित ओलक अपने दोस्त के साथ किसी की बर्थडे पार्टी से लौट रहे थे. पंजाब के जालंधर में पुलिस लाइन्स इलाके के पास एक फ्लाईओवर पर उनकी कार हादसे का शिकार हो गई. बताया जा रहा है कि विदित ओलक की वोक्सवैगन कार फ्लाईओवर पर खड़े नगर निगम के ट्रैक्टर से टकराई थी. ट्रैक्टर से कार की ये टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे ही उड़ गए हैं. इस हादसे में विदित और उनके दोस्त दोनों की जान चली गई.

---विज्ञापन---

हनी सिंह ने बयां किया दुख

इस दुर्घटना और अपने भतीजे की मौत से हनी सिंह भी पूरी तरह से टूट गए हैं. उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर करते हुए अपना दुख और दर्द बयां किया है. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा- ‘ये मेरे लिए ये दुखों से भरा दशक है. मैंने अपने भतीजे को खो दिया. ये घटना दिल तोड़ने वाली है. भोले नाथ मेहर, मेहर.’

इस सड़क हादसे में जान गंवाने वाले विदित ओलक पंजाबी म्यूजिक कंपनी ‘स्पीड रिकॉर्ड्स’ के मालिक दिनेश के बेटे थे. वहीं, हादसे में विदित के साथ जान गंवाने वाले दोस्त की पहचान आरव तलवार के रूप में हुई है, जो ‘पैपी स्वीट्स’ के मालिक का बेटा था.

---विज्ञापन---

जांच में जुटी पुलिस

इस मामले की जांच कर रहे बारादरी पुलिस स्टेशन के SHO साहिल चौधरी ने बताया कि पुलिस को इस सड़क हादसे की खबर रविवार सुबह 3 बजे मिली. उस समय नगर निगम के सफाई कर्मचारी ट्रैक्टर-ट्रॉली खड़ी करके फ्लाईओवर की सफाई कर रहे थे. इसी बीच BMC चौक से BSF चौक की ओर जा रही एक कार तेजी से आई और नगर निगम की गाड़ी से टकरा गई. हादसे से पहले कार में 5 लोग सवार थे. तीन लोग पहले ही अपने घर पहुंच चुके थे. वहीं, घर जाते हुए विदित ओलक और आरव तलवार का एक्सीडेंट हो गया और उनकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि वे अभी इस मामले की जांच कर रहे हैं.ट हो रही है…

First published on: Nov 01, 2026 01:38 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो