Hema Malini-Ranveer Singh Video: बॉलीवुड में जब भी अवॉर्ड शो में सिनेमा जगत के तमात सितारे शिरकत करते हैं, जिन्हें देखने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ उमड़ती हैं। अवॉर्ड शो के वीडियो भी सामने आते है जिसे देखकर फैंस के चहरे खिल उठते हैं। अब एक अवॉर्ड शो से एक वीडियो सामने आया है जिसमें दो सितारे नजर आ रहे हैं। ये वीडियो हैं ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी (Hema Malini) और एनर्जी स्टार रणवीर सिंह (Ranveer Singh) का।
रणवीर सिंह की धांसू एंट्री
ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी (Dream Girl Hema Malini) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के इस वीडियो को विरल भियानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि रणवीर सिंह ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी का हाथ थामें अवॉर्ड शो में एंट्री कर रहे हैं और उनके चेहरे पर खुशी साफ देखने को मिल रही है। ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है जिसे देखकर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं और प्यार लुटा रहे हैं।
एक्टर ने पैर छूकर लिया आशीर्वाद
हेमा मालिनी (Dream Girl Hema Malini) के लुक की बात करें तो ब्लैक साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं रणवीर सिंह (Ranveer Singh) रेड कोट-पैंट में नजर आए। इस दौरान उन्हें सम्मानित भी किया गया और उन्होंने वहां मौजूदा सभी बड़े स्टार्स के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसी के साथ उन्होंने फैंस का भी शुक्रिया अदा किया और अपनी सीट पर चढ़कर जमकर मस्ती की। इस दौरान उनकी एनर्जी कमाल की दिखी जिसके लोग हमेशा से दीवाने हैं।
फिर पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और हेमा मालिनी (Hema Malini) को साथ देखकर सभी काफी एक्साइटेड नजर आए। आपको बता दें, रणवीर सिंह बॉलीवुड के टॉप एक्टर की लिस्ट में शुमार हैं जिन्होंने कई अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। वहीं रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में आलिया भट्ट अहम रोल में नजर आएंगी और अब देखना है कि इस फिल्म को दर्शकों का कितना रिस्पॉन्स मिलता है।