---विज्ञापन---

Happy Anniversary: बिपाशा बसु ने शेयर किया शादी का अनसीन वीडियो, पति संग निभाई थी ये रस्में

मुंबई। बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (karan singh grover) आज अपनी 6वीं मैरिज एनिवर्सरी मना रहे हैं। 6वीं मैरिज एनिवर्सरी से दो दिन पहले यानी 28 अप्रैल 2022 को बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पति करण सिंह ग्रोवर संग एक प्यार भरा वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में […]

मुंबई। बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (karan singh grover) आज अपनी 6वीं मैरिज एनिवर्सरी मना रहे हैं। 6वीं मैरिज एनिवर्सरी से दो दिन पहले यानी 28 अप्रैल 2022 को बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने पति करण सिंह ग्रोवर संग एक प्यार भरा वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में हम उनके अनदेखे रोमांटिक पलों की झलक देखने को मिलती हैं। मगर आज 30 अप्रैल 2022 को बिपाशा ने अपनी शादी की सालगिरह के खास मौके पर एक अनसीन वीडियो शेयर किया है।

दरअसल, बिपाशा ने अपनी शादी के कुछ अनदेखे लम्हों को फैंस के साथ साझा किया हैं, जिसमें उन्होंने कैप्शन मे लिखा, ‘मेरे चेहरे पर ये मुस्कान देने के लिए आपका शुक्रिया, जब से आप मिले हैं ये खुशी चार गुना और बढ़ गई है, मेरा प्यार आपके लिए और बढ़ गया है’। फैंस की जानकारी के लिए बता दें कि बिपाशा और करण को फिल्म ‘अलोन’ में काम करते हुए एक-दूसरे से प्यार हो गया था। फिर 31 दिसंबर की रात थाइलैंड में करण ने रिंग लेकर बिपाशा को प्रपोज किया। बिपाशा बसु ने भी बिना देरी किए हां बोल दिया। फिर क्या था, इस बॉलीवुड कपल ने काफी समय तक डेटिंग लाइफ को एंजॉय करने के बाद 30 अप्रैल 2016 को बंगाली रीति-रिवाज से शादी कर ली।

आखिर में बता दें कि बिपाशा और करण की शादी को करीब 6 साल हो गए हैं। ऐसे में अब तक कई बार एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी की अफवाहें उड़ चुकी हैं। इसी सिलसिले में एक इंटरव्यू के दौरान करण से पूछा गया कि क्या बिपाशा की प्रेग्नेंसी की अफवाहें उन्हें निराश करती हैं? तो उन्होंने बताया था कि, ‘मैं उनकी वजह से अपना सिर दीवार पर क्यों पीटूंगा? ये एक नैचुरल प्रोसेस है, लोग मिलते हैं, प्यार में पड़ते हैं, शादी करते हैं और फिर फैमिली प्लानिंग करते हैं’। बरहाल इस वीडियो की बात करें तो क्लिप में करण-बिपाशा की मांग भरने और फेरे लेने जैसे कुछ खास और इमोशनल मोमेंट हैं।

First published on: Apr 30, 2022 05:37 PM