Friday, December 8, 2023
-विज्ञापन-

Fukrey 3 Collection Day 3: ‘फुकरे 3’ के आगे सब हुए फेल, तीसरे दिन की बंपर कमाई ने दिखा डाला खेल

Fukrey 3 Collection Day 3: फुकरे 3 ने बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाया हुआ है, दर्शकों को मूवी में कॉमेडी का ओवरडोज मिल रहा है।  

Fukrey 3 Collection Day 3: ‘फुकरे 3’ (Fukrey 3 ) ने हंसा-हंसा कर लोगों को लोटपोट कर दिया है। ये फुकरे फ्रेंचाइजी का तीसरा पार्ट है, जो 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फुकरे 3 के साथ हनी, चूचा, भोली पंजाबन और पंडित जी की भी वापसी हुई है, जिसका फैंस को कब से इंतजार था। क्रिटिक के साथ फैंस की ओर से भी फिल्म को लेकर पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। आप इस बात का अंदाजा फिल्म के कलेक्शन को देखकर भी लगा सकते हैं। अब फिल्म को रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं, तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने कितना कलेक्शन किया है।

यह भी पढ़ें: पहले प्यार में मिला धोखा, 10 महीने में टूट गई शादी, फिर इस इंसान ने दूर किया एक्ट्रेस का अकेलापन

‘फुकरे 3’ ने तीसरे दिन भी की शानदार कमाई  (Fukrey 3 Collection Day 3)

पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat), वरुण शर्मा (Varun Sharma), ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) और मनजोत सिंह (Manjot Singh) की फुकरों की टोली वाली इस फिल्म को कॉमेडी का ओवरडोज कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। जो भी थिएटर्स में फिल्म देखने जा रहा है तारीफ किए बिना नहीं रोक पा रहा है। 28 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म को अब रिलीज हुए 3 दिन हो गए हैं, जिसका कलेक्शन भी सामने आ गया है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन 10 करोड़ का कलेक्शन किया है। अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 26.63 करोड़ हो गया है।

शुरू से लेकर अब तक के आंकड़े

पहले दिन-  8.82 करोड़
दूसरे दिन – 7.81 करोड़
तीसरे दिन-  10 करोड़
अब टोटल कलेक्शन  26.63 करोड़ हो गया है।

‘फुकरे 3’ की कहानी  (Fukrey 3 Collection Day 3)

‘फुकरे 3’ मूवी की शुरुआत होती है, ओपनिंग क्रेडिट सॉन्ग के साथ, जिसमें आपको फास्ट फॉरवर्ड में हनी, चूचा, लाली, भोली, जुफर और पंडित जी के अब तक की फुकरापंती का फ्लैशबैक दिखाया जाता है। ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जिसमें पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा, पंकज त्रिपाठी और मनजोत सिंह ने अहम किरदार निभाया है।

मूवी में ऋचा चड्ढा एक बार फिर भोली पंजाबन के रोल में नजर आईं हैं जो राजनीति में कूद गई हैं। ऐसे में भोली पंजाबन को जिताने के लिए फुकरों की टोली भोली के खिलाफ चूचा को खड़ा कर देते हैं। फिल्म की कहानी इतनी मजेदार है कि आप हंसते-हंसते अपना पेट पकड़ लेगें।

‘फुकरे 3’ स्टार कास्ट  (Fukrey 3 Collection Day 3)

फुकरे 3 में इस बार हनी (पुलकित सम्राट), चूचा (वरुण शर्मा), लाली (मंजोत सिंह) और पंडित जी (पंकज त्रिपाठी) मिलकर भोली पंजाबन (ऋचा चड्ढा)  ने अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा है। फिल्म फैंस को बेहद पसंद आ रही है।

Latest

Don't miss

जूनियर महमूद के बाद अब मशहूर अभिनेत्री ने कहा दुनिया को अलविदा, एक बार फिर सदमे में इंडस्ट्री

Leelavathi Death: तमिल और तेलुगु इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस लीलावती ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया। बेंगलुरु के पास नेलमंगला के एक प्राइवेट...

सुपुर्द-ए-खाक हुए जूनियर महमूद, एक्टर के अंतिम दर्शन के लिए सेलेब्स का लगा जमावड़ा

Junior Mehmood Funeral: दिग्गज एक्टर जूनियर महमूद ने आज 8 दिसंबर की सुबह आखिरी सांस ली। एक्टर पेट के कैंसर से जूझ रहे थे...

सुष्मिता सेन के भाई ने किया Animal का रिव्यू, फिल्म को कहा-‘एक दम वाहियात’

Rajiv Sen Review Animal: रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल रिलीज के वक्त से ही सुर्खियों में है। मल्टी स्टारर इस फिल्म के कई हिस्सों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here