Saturday, December 9, 2023
-विज्ञापन-

Fukrey 3 Collection Day 2: फुकरों की टोली ने जीता फैंस का दिल, दूसरे दिन की कमाई भी रही शानदार

Fukrey 3 Collection Day 2: फुकरों की टोली ने बॉक्स ऑफिस पर हाहाकार मचाया हुआ है, चूचा के किरदार को फैंस की ओर से प्यार मिल रहा है।

Fukrey 3 Collection Day 2: फुकरे फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म ने सिनेमाघरों पर दस्तक दे दी है जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था। 28 सितंबर को कॉमेडी का ओवरडोज लेकर आ गई है फुकरों की टोली ‘फुकरे 3’ (Fukrey 3)। पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat), वरुण शर्मा (Varun Sharma), ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) और मनजोत सिंह (Manjot Singh) की जोड़ी ने दूसरे दिन भी सिनेमाघरों पर अपना कब्जा कर लिया है। अब फिल्म का सेकंड डे कलेक्शन भी सामने आ गया है।

यह भी पढ़ें: पहले Karishma ने छीना Raveena का बॉयफ्रेंड, फिर फिल्में, प्यार में मिला धोखा तो की जान देने की कोशिश

‘फुकरे 3’ की दूसरे दिन की कमाई रही शानदार  (Fukrey 3 Collection Day 2)

फुकरों की टोली वाली इस फिल्म को कॉमेडी का ओवरडोज कहा जाए तो कुछ गलत न होगा। जो भी थिएटर्स में फिल्म देखने जा रहा है अपने पेट को पकड़कर बाहर आ रहा है। फिल्म ने अपने फैंस को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया है। 28 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म को अब दो दिन हो गए हैं, इसका कलेक्शन भी सामने आ गया है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन 7.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। जिसके बाद अब टोटल कलेक्शन 16.32 करोड़ हो गया है। पता हो कि फुकरे 3 ने जवान के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है।

‘फुकरे 3’ की कहानी  (Fukrey 3 Collection Day 2)

‘फुकरे 3’ मूवी की शुरुआत होती है, ओपनिंग क्रेडिट सॉन्ग के साथ, जिसमें आपको फास्ट फॉरवर्ड में हनी, चूचा, लाली, भोली, जुफर और पंडित जी के अब तक की फुकरापंती का फ्लैशबैक दिखाया जाता है। ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जिसमें पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा, पंकज त्रिपाठी और मनजोत सिंह ने अहम किरदार निभाया है।

मूवी में ऋचा चड्ढा एक बार फिर भोली पंजाबन के रोल में नजर आईं हैं जो राजनीति में कूद गई हैं। ऐसे में भोली पंजाबन को जिताने के लिए फुकरों की टोली भोली के खिलाफ चूचा को खड़ा कर देते हैं। फिल्म की कहानी इतनी मजेदार है कि आप हंसते-हंसते अपना पेट पकड़ लेगें।

फुकरे 3 स्टार कास्ट

फिल्म में इस बार हनी (पुलकित सम्राट), चूचा (वरुण शर्मा), लाली (मंजोत सिंह) और पंडित जी (पंकज त्रिपाठी) मिलकर भोली पंजाबन (ऋचा चड्ढा)  ने अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा है। फिल्म फैंस को बेहद पसंद आ रही है।

Latest

Don't miss

पार्लियामेंट तक पहुंची एनिमल की गूंज, इस महिला MP ने जाहिर किया अपना दर्द

Ranjeet Ranjan On Animal: रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर स्टारर ‘एनिमल’ रिलीज के साथ ही लगातार चर्चा में बनी हुई है। जहां...

जूनियर महमूद के बाद अब मशहूर अभिनेत्री ने कहा दुनिया को अलविदा, एक बार फिर सदमे में इंडस्ट्री

Leelavathi Death: तमिल और तेलुगु इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस लीलावती ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया। बेंगलुरु के पास नेलमंगला के एक प्राइवेट...

सुपुर्द-ए-खाक हुए जूनियर महमूद, एक्टर के अंतिम दर्शन के लिए सेलेब्स का लगा जमावड़ा

Junior Mehmood Funeral: दिग्गज एक्टर जूनियर महमूद ने आज 8 दिसंबर की सुबह आखिरी सांस ली। एक्टर पेट के कैंसर से जूझ रहे थे...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here