---विज्ञापन---

Mahashivratri 2023: अजय देवगन से लेकर महेश बाबू तक, सितारों ने ऐसे मनाई ‘महाशिवरात्रि’

Mahashivratri 2023: ‘महाशिवरात्रि 2023’ की पूरे भारत में धूम है। फैंस समेत सितारे भी भगवान शिव की अराधना में खोए नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड जगत के सितारों ने अपने-अपने अंदाज में ‘महाशिवरात्रि 2023’ सेलिब्रेट की है। साथ ही फैंस को पोस्ट कर शुभकामनाएं देते नजर आए हैं। इन सेलेब्स में अजय […]

Mahashivratri 2023: अजय देवगन से लेकर महेश बाबू तक, सितारों ने ऐसे मनाई 'महाशिवरात्रि'
Mahashivratri 2023: अजय देवगन से लेकर महेश बाबू तक, सितारों ने ऐसे मनाई 'महाशिवरात्रि'

Mahashivratri 2023: ‘महाशिवरात्रि 2023’ की पूरे भारत में धूम है। फैंस समेत सितारे भी भगवान शिव की अराधना में खोए नजर आ रहे हैं। बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड जगत के सितारों ने अपने-अपने अंदाज में ‘महाशिवरात्रि 2023’ सेलिब्रेट की है। साथ ही फैंस को पोस्ट कर शुभकामनाएं देते नजर आए हैं। इन सेलेब्स में अजय देवगन से लेकर महेश बाबू तक शामिल हैं।

अजय देवगन (Ajay Devgn) (Mahashivratri 2023)

अजय देवगन ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भोला’ की शूटिंग से जुड़ी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन फोटोज में एक्टर भगवान शिव की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन के जरिए फैंस को ‘महाशिवरात्रि 2023’ (Mahashivratri 2023) की बधाई दी है।

कंगना रनौत (Kangana Ranaut)

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत भगवान शिव की बड़ी भक्त हैं। एक्ट्रेस अक्सर पूजा-पाठ करती हैं। इसी कड़ी में ‘महाशिवरात्रि 2023’ के अवसर पर कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर तस्वीर साझा कर फैंस को शुभकामनाएं दी हैं।

ओम राउत (Om Raut)

मोस्ट अवेटेड बिग बजट फिल्म ‘आदिपुरुष’ के डायरेक्टर ओम राउत ने भी भगवान शिव की आराधना की है। साथ ही इंस्टाग्राम स्टोरी पर भगवान शंकर की फोटो साझा कर ‘महाशिवरात्रि 2023’ सेलिब्रेट करते देखे गए हैं।

सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu)

टॉलीवुड सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक फोटो साझा की है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस, व्हाइट कलर की साड़ी पहने भगवान की पूजा करती नजर आ रही हैं। इस पोस्ट को सामंथा ने कैप्शन दिया है,’ओम नमः शिवाय! प्रभु का आशीर्वाद हो…शिव जीवन भर आपके साथ रहते हैं।’

महेश बाबू (Mahesh Babu)

साउथ सुपरस्टार महेश बाबू भी भगवान शिव के बड़े भक्त है। ‘महाशिवरात्रि’ मनाते हुए एक्टर ने नोट लिख लोगों को इस खास उत्सव की बधाई दी है।

First published on: Feb 18, 2023 03:49 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.