---विज्ञापन---

Rohit Bal Health Update: फेमस फैशन डिजाइनर की हालत नाजुक, हॉस्पिटल में लड़ रहे सांसों की जंग

Fashion Designer Rohit Bal Hospitalized: बॉलीवुड से बुरी खबर आ रही है। रोहित बल को दिल्ली-एनसीआर के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Famous fashion designer Rohit Bal
image credit: instagram

Fashion Designer Rohit Bal Health Update: बॉलीवुड से बुरी खबर आ रही है। फैशन इंडस्ट्री के जाने माने डिजाइनर रोहित बल (Rohit Bal) को दिल्ली-एनसीआर के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी हालात गंभीर बताई जा रही है, उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। हालांकि उनकी तबियत कैसे खराब हुई, उसके बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

मेदांता अस्पताल में भर्ती रोहित (Fashion Designer Rohit Bal Hospitalized)

गौरतलब है कि रोहित बल को खास अंदाज में फैशन शो कराने के लिए भी जाना जाता है। मुगल फैशन को आगे बढ़ाने वाले फैशन डिजाइनर रोहित बल अचानक सुर्खियों में आ गए हैं, मगर इस बार वो अपने किसी फैशन शो को लेकर नहीं बल्कि अपनी सेहत को लेकर खबरों में आ गए हैं। खबर है कि रोहित की हालात काफी गंभीर है और वो वेंटिलेटर पर हैं। रोहित के लिए यूजर्स ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि जल्दी ठीक हो जाओ गुड्डा जी। दूसरे यूजर ने लिखा कि ठीक हो जाओ गुड्डा। तीसरे यूजर ने लिखा कि यह बेहद दुखद और हॉर्टब्रेकिंग है।

श्रीनगर में जन्में रोहित (Fashion Designer Rohit Bal Hospitalized)

बता दें कि रोहित बल का जन्म श्रीनगर में हुआ था। उन्होंने वहीं के जाने माने स्कूल बर्न हॅाल से अपनी पढ़ाई पूरी की। साल 1986 में रोहित ने अपने भाई राजीव बल के साथ ऑर्किड ओवरसी प्राइवेट लिमिटिड नाम की कंपनी खोली थी। इस कंपनी ने उन्हें बहुत फायदा मिला था। इतना ही नहीं इसके बाद उन्हें पंचकुला की जानी मानी हैंडलूम कंपनी ने अपने साथ काम करने का ऑफर भी दिया था। उसके बाद तो रोहित ने कभी दोबारा पीछे मुड़कर नहीं देखा।

मारपीट के आरोप में गए थे जेल

बता दें कुछ सालों पहले पड़ोसी के साथ मारपीट के आरोप में फैशन डिजाइनर रोहित बल को गिरफ्तार किया गया था। रोहित पर उस समय आरोप लगे थे कि उन्होंने शराब पीकर पड़ोसी से झगड़ा किया और घर में घुसकर मारपीट की थी। कहा तो ये भी गया था कि रोहित ने पड़ोसी को जान से मारने की धमकी दी थी। रोहित के साथ उसके तीन साथी (ड्राइवर कुक और एक दोस्त) भी गिरफ्तार किया गया था। हालांकि पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद चारों को जमानत दे दी थी।

First published on: Nov 27, 2023 07:25 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.