Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

बॉलीवुड पर राज कर रही इन 6 हसीनाओं ने साउथ फिल्मों से शुरू किया था करियर

---विज्ञापन---

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में तमाम ऐसी हसीनाएं है, जो सालों से अपने काम, टैलेंट और खूबसूरती के दम पर इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं. हालांकि आज हम उन एक्ट्रेसेस के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने सीधे तौर पर हिंदी सिनेमा से अपने करियर की शुरुआत नहीं की. बल्कि इन एक्ट्रेसेस ने साउथ फिल्मों से अपना करियर शुरू किया. तो चलिए जानते हैं उनके बारे में.

यामी गौतम

लिस्ट में पहला नाम धुरंधर डायरेक्टर आदित्य धर की पत्नी और एक्ट्रेस यामी गौतम का नाम शामिल है. उन्होंने साल 2010 में आई कन्नड़ फिल्म उल्लास उत्साह से एक्टिंग डेब्यू किया था और यह उनकी पहली साउथ फिल्म थी. फिल्म में उनके साथ गणेश नजर आए थे.

---Advertisement---

ऐश्वर्या राय

मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद ऐश्वर्या राय ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. वह साल 1997 की साउथ फिल्म इरुवर में मोहनलाल के साथ नजर आईं थी. यह उनकी पहली साउथ मूवी थी, जो कि बॉक्स ऑफिस पर भी हिट रही थी.

दीपिका पादुकोण

लिस्ट में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का नाम भी शामिल है. ऐसे तो सभी जानते हैं कि उन्होंने बॉलीवुड में शाहरुख खान के अपोजिट फिल्म ओम शांति ओम से शुरुआत की थी. लेकिन इससे पहले वह साउथ की कन्नड़ भाषा की फिल्म ऐश्वर्या में नजर आईं थी. जो कि 2006 में आई थी.

---Advertisement---

कृति सेनन

कृति सेनन भी आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस बन चुकी हैं. उन्होंने अपना एक्टिंग डेब्यू महेश बाबू की फिल्म 1: नेनोक्कडीने से किया था, जो कि 2014 में रिलीज हुई थी.

रकुल प्रीत सिंह

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह भी इस लिस्ट में शामिल हैं. उन्होंने कन्नड़ फिल्म गिल्ली से की थी, जो कि साल 2009 में रिलीज हुई थी. इसके बाद वह बॉलीवुड मूवी यारियां में नजर आईं थी.

---Advertisement---

प्रियंका चोपड़ा

आखिर में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा है. उन्होंने साउथ फिल्म थमिज़न से एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इस मूवी में उनके साथ साउथ सुपरस्टार थलापति विजय नजर आए थे.

First published on: May 01, 2026 11:13 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola