Sunday, October 1, 2023
-विज्ञापन-

चीन में धमाल मचा रहा है ‘पहाड़ी अक्षय कुमार’, उत्तराखंडी बना चीनी सुपरस्टार

Dev Raturi: देव रतूड़ी ये नाम भारतीयों के लिए अनसुना सा है। भारत में जन्मी एक ऐसी शख्सियत जिन्होंने अपने जीवन में कठिन संघर्षों का सामना किया है...

Dev Raturi: देव रतूड़ी ये नाम भारतीयों के लिए अनसुना सा है। भारत में जन्मी एक ऐसी शख्सियत जिन्होंने अपने जीवन में कठिन संघर्षों का सामना किया। देव रतूड़ी चीन में सफल बिजनेसमैन और दिग्गज अभिनेताओं में से एक हैं। आज देव रतूड़ी अंतरिक्ष के एक ऐसे सितारे बन चुके हैं, जिन्हें भारत तो क्या पूरा संसार जानता है। विदेश में जाकर अपने दम सफलता के झंड़े गाड़ना एक असाधारण व्यक्तित्व ही ये कारनामा कर सकता है। आइये जानते हैं कि देव रतूड़ी की सफलताओं की पूरी कहानी।

देव रतूड़ी की जीवनी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, देव रतूड़ी का जन्म 1976 में भारत में उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल के एक छोटे से गांव केमरिया-सौड़ में हुआ था। वह एक गरीब परिवार से आते थे और उनके पिताजी एक किसान थे। उनके परिवार में वे 5 भाई-बहन हैं। शिक्षा की बात करें तो देव की प्रारंभिक शिक्षा राइंका चमियाला (लाटा) में हुई।

अब शुरू होती है देव रतूड़ी की संघर्षों की असली कहानी। 10वीं कक्षा के बाद वह नौकरी के लिए नई दिल्ली चले गए थे और अपने पेट भरने के लिए कई छोटे-मोटे काम किए। लेकिन, उनका फिल्मों से काफी ज्यादा लगाव था और दिल्ली में ब्रूस ली कई फिल्में देखी। बाद में वह अभिनय का मौका तलाशने के लिए साल 1998 में दिल्ली से मुंबई भाग गए, लेकिन उनका सिक्का नहीं जमा और उन्हें वापस दिल्ली लौटने पर मजबूर होना पड़ा।

भारत से चीन चले गए थे रतूड़ी

लेकिन कहते हैं कि जिन्हें सच्चे मन से ऊंचाइयों पर पहुंचना होता है वह मर-मिटने को तैयार होता है। वह हर परेशानियों को सहन करते हुए बुलंदियों पर पहुंच ही जाता है। ऐसा ही कुछ देव रतूड़ी के साथ भी रहा। मुंबई से दिल्ली लौटने के बाद साल 2005 में वह चीन चले गए, जहां वह एक भारतीय रेस्तरां में वेटर के रूप में काम किया। उन्होंने चीन के शेन्जेन शहर में 2 साल तक काम किया। उनकी पहली सैलरी 1650 युआन (अभी लगभग 18,958 रुपये) थी।

चीन में महज दो साल गुजारने के बाद उन्होंने चीनी भाषा सिखी और एक होटल में बतौर मैनेजर के पद पर (2007) काम किया। देव, मैनेजर के पद पर क्या पहुंचे मानो चिड़िया के बच्चे को पंख आ गया और वह उड़ना सिख गया। उनकी यहां से रफ्तार शुरू हुई और वह लगातार ऊंचाइयों पर पहुंचते गए। केवल पाँच वर्षों (2005) में, वह महाप्रबंधक, क्षेत्र प्रबंधक और सीईओ की भूमिकाओं में आगे बढ़े और 30,000 युआन (अभी लगभग 3,44,578 रुपये) से अधिक कमाने लगे।

शादी के बाद Dev Raturi की जीवन में आया नया उजाला

चीन आने के बाद वह पहली बार साल 2011 में भारत लौटे और ऋषिकेश की रहने वाली अंजलि से शादी की। अब शादी के बाद देव रतूड़ी की जिवन में नया उजाला आता है और उन्होंने 2013 में अपने पहले भारतीय रेस्तरां- रेडफोर्ट का उद्घाटन किया। इस रेस्तरां का मकसद बॉलीवुड नृत्य, योग, हस्तशिल्प और भारतीय पोशाक सहित भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देना था, जिसे अब एम्बर पैलेस में अपग्रेड किया गया है।

बाद में, देव ने रेडफोर्ट को अपग्रेड करते हुए 2015 तक ‘एम्बर पैलेस’ की स्थापना की और भारतीय संस्कृति की सुंदरता को प्रदर्शित करने के लिए बीजिंग और शीआन में 4 और रेस्तरां खोले और उन्होंने अपने आप को एक सफल बिजनेस मैन के तौर पर स्थापित किया।

सिनेमा के क्षेत्र में बनाया पहचान

एक कहावत है, लोग अपने मन को मार सकता है लेकिन दिल को नहीं। यह था देव रतूर के साथ भी। उनके अंदर कहीं न कहीं एक्टिंग की किड़ा समाई हुई थी और वह एक अभिनेता बनने के अपने चाहत को पूरा करना चाहते थे। इसी चाहत को पूरा करने की मकसद से उन्होंने साल 2016 में एक चीनी फिल्म, ”स्पेशल स्वात” में अभिनय किया। उन्होंने इस फिल्म में एक छोटी सी नकारात्मक भूमिका निभाई। 2019 तक, उन्होंने हॉलीवुड फिल्म द आर्क में एक अंतरिक्ष यात्री के रूप में विभिन्न फिल्मों में प्रमुख भूमिकाओं में अभिनय किया है।

यह भी पढ़ेंः इंतजार खत्म! Gadar 2 का ट्रेलर हुआ आउट, देखें…

देव ने लगभग सभी किरदारों में अभिनय किया है। उन्होंने एक गैंगस्टर के रूप में स्ट्रीट रीबर्थ और एक डॉक्टर के रूप में द ट्रैप्ड जैसी चीनी फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों के दिलों को जीता। इसके अतिरिक्त, देव ने चीनी टेलीविजन श्रृंखला – द रिपब्लिक ऑफ चाइना एजेंट में जासूस के रूप में, बिग हार्बर में पुलिस प्रमुख के रूप में भी काम किया है। वे कई अन्य फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

सीजीटीएन (CGTN) के अनुसार, रतूड़ी इतने प्रसिद्ध हो गए कि उनकी कहानी को शीआन शहर में कक्षा 7 की अंग्रेजी पाठ्यपुस्तक का हिस्सा बनाया गया। देव रतूड़ी पर अनुभाग उनकी प्रेरणादायक गरीब से अमीर बनने की कहानी के बारे में बात करता है।

अक्षय कुमार ने भी की थी वेटर की नौकरी

बॉलीवु सुपरस्टार अक्षय कुमार भी की जर्नी भी वेटर से शुरू हुई थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय एक्टिंग से पहले बैंकॉक में वेटर की नौकरी की थी। अब, आज के समय में अक्षय कुमार एक नामी चेहरा बन चुका है और लोग इनकी फिल्मों का बेस्ब्री से इंतजार करते हैं।

अभी पढ़ें – बॉलीवुड से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

Latest

Don't miss

Amrapali Dubey की बदल गई पूरी काया, तस्वीरें देख मुंह से निकलेगा हाय रामा!

Amrapali dubey: भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे...

Elvish Yadav और Abhishek Malhan के रिश्ते में आई दरार? बेबिका का Shocking खुलासा

Abhishek Malhan And Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी 2 को खत्म हुए एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है। इस शो ने...

गोरी नागोरी ने Ghungroo सॉन्ग पर मटकाई ऐसी कमर, Video देख नाच उठे बूढ़े

  सपना चौधरी ने अपने डांस से देशभर को अपना दीवाना बनाया हुआ है। सपना की तरह ही उनकी हमशक्ल कहलाने वाली देसी क्वीन...

Amrapali Dubey की बदल गई पूरी काया, तस्वीरें देख मुंह से निकलेगा हाय रामा!

Amrapali dubey: भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे किसी पहचान की मोहताज नहीं है। आम्रपाली ने कम वक्त में भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here