---विज्ञापन---

Deepika Padukone Video: फैन की ये बात सुनकर दीपिका पादुकोण बोली, मैं अब एक शादीशुदा औरत हूं ठीक से बात करो

Deepika Padukone Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ वेकेशन पर है। इस बीच दीपिका ने कैलिफोर्निया के San Jose में होने वाली कोंकणी सम्मलेन कॉन्फरेंस में बतौर चीफ गेस्ट शिरकत की। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। अब इस इवेंट का एक […]

Deepika Padukone Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) पति रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ वेकेशन पर है। इस बीच दीपिका ने कैलिफोर्निया के San Jose में होने वाली कोंकणी सम्मलेन कॉन्फरेंस में बतौर चीफ गेस्ट शिरकत की। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। अब इस इवेंट का एक वीडियो सामने आया है।

 

और पढ़िए – कौन हैं मिस इंडिया 2022 सिनी शेट्टी, जानें उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें

 

इस वीडियो में दीपिका पादुकोण से एक फैन कहता है, ‘हम आपसे प्यार करते हैं.’ फैन की इस बात का जो जवाब दीपिका ने दिया, उसे सुनकर सबकी हंसी छूट गई। उन्होंने कहा, ‘मैं अब एक शादीशुदा औरत हूं. ठीक से बात करो.’ वीडियो में इस जवाब को सुनकर सभी हंसने लगते हैं। यह वीडियो अब वायरल हो रहा है।

इस दौरान एक्ट्रेस पिंक कलर का खूबसूरत में नजर आ रही हैं, जिसकी एक झलक उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया है। फोटो शेयर कर दीपिका ने लिखा, ‘अपने इतिहास, शुरुआत और संस्कार के बारे में ना जानने वाला इंसान एक बिना जड़ वाले पेड़ जैसा है। इससे पहले दीपिका और रणवीर के भी कुच तस्वीरें सामने आई थी। दोनों सिंगर शंकर महादेवन के कॉन्सर्ट में भी पहुंचे थे।

 

और पढ़िए – भूमि पेडनेकर ने शेयर की अबतक की सबसे हॉट तस्वीरें, रेड बिकिनी में ढाया कहर

 

यहां उनके साथ दीपिका के पेरेंट्स प्रकाश और उजाला पादुकोण और बहन अनीशा भी मौजूद थीं। इस मौके पर दीपिका ग्रीन कलर का सलवार सूट नजर आई तो वहीं उनके हीरो यानी रणवीर सिंह यलो कुर्ता पायजामा में नजर आए। इस दौरान दोनों ने शंकर महादेवन के गानों पर जमकर डांस किया।

 

 

वर्कफ्रंट पर दीप‍िका पादुकोण अपनी अपकम‍िंग फिल्म पठान को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म से उनका लुक सामने आ चुका है। पठान में दीप‍िका, शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। इसके अलावा दीप‍िका के पास फाइटर, द इंटर्न की हिंदी रीमेक, महाभारत और प्रोजेक्ट K पाइपलाइन में हैं। वहीं रणवीर सिंह की आने वाली फिल्मों की लिस्ट भी लंबी है. वे रोह‍ित शेट्टी निर्देश‍ित सर्कस, करण जौहर की रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में जल्द ही नजर आएंगे।

 

 

यहाँ पढ़िए बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

 

  Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Jul 05, 2022 08:51 AM