दीपिका पादुकोण अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने फैशन सेंस के लिए भी खूब मशहूर हैं। हाल में ही दीपिका पादुकोण हाइपर बाजार (Harper's Bazaar ) के मैगजीन कवर में छाई हैं। उन्होंने इस मैगजीन के लिए खूबसूरत फोटो शूट करवाया हैं।
दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम में अपने लुक की कई तस्वीरें शेयर की। दीपिका के लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट कलर की इनर टॉप के साथ मैचिंग कोट पहने हुए नजर आ रही है। इस लुक के साथ वह लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक में नजर आईं।
दीपिका के दूसरे लुक की बात करे तो वह उसमें एक ब्लैक कलर का गाउन पहने नजर आ रही है। इस लुक के साथ दीपिका ने लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक में नजर आई। इस लुक को ओर खास उनके सिंपल रिंग चैन ने बनाया। वह अपने अगले लुक में एक ब्लैक जैकेट के साथ मैचिंग प्रिंटेड स्कर्ट पहने नजर आई। इस लुक के साथ दीपिका ने लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक में नजर आई। इस लुक के साथ उन्होंने हेयरस्टाइल में बाल ओपन किया हुआ है।
दीपिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो दो बड़ी फिल्मों में नजर आएगी। पहली फिल्म छपाक और दूसरी फिल्म '83' इस मूवी में वो रणवीर सिंह की पत्नी का रोल निभाएंगी। इस फिल्म के जरिए रिअल लाइफ पति पत्नी को लोग रील लाइफ में भी पति पत्नी का किरदार निभाते देख सकेंगे। आपको बता दें कि फिल्म '83' की शूटिंग खत्म हो चुकी हैं। बीती शाम मुंबई में फिल्म की रैपअप पार्टी में रखी जिसमे फिल्म की पूरी कास्ट नजर आई।
इस मौके पर दीपिका पादुकोण पति रणवीर के साथ पार्टी में पहुंची। इस खास मौके पर दोनों व्हाइट लुक में नजर आए। व्हाइट टॉप, ब्लू जींस और शानदार मेकअप के साथ दीपिका पादुकोण काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं रणवीर सिंह व्हाइट कलर की टीशर्ट के साथ ग्रे कलर का पैंट पहने हुए नजर आए।
सोशल मीडिया पर पार्टी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। रैपअप पार्टी में रणवीर और दीपिका ने जमकर डांस किया। इतना ही नहीं दीपिका पति को बॉलिंग कराती नजर आई। तो वहीं रणवीर सिंह उनकी बॉल पर स्लोमोशन में सिक्स मारते नजर आ रहे हैं। दोनों के वीडियो के अलावा उनकी कई फोटो भी सबका खूब ध्यान खींच रही है।