Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Deepika Padukone के EX बॉयफ्रेंड ने किए शॉकिंग खुलासे, बताया क्यों 2 साल बाद टूटा रिश्ता?

Muzammil Ibrahim On Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण के एक्स बॉयफ्रेंड मुजम्मिल इब्राहिम ने हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में अपने रिश्ते के बारे में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिनके बारे में एक्ट्रेस के फैंस नहीं जानते हैं।

---विज्ञापन---

Muzammil Ibrahim Deepika Padukone
Muzammil Ibrahim Deepika Padukone (Image Credit: Instagram)

Muzammil Ibrahim On Deepika Padukone: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आज इंडस्ट्री की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस हैं और इन दिनों मदरहुड एन्जॉय कर रही हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह आज इंडस्ट्री के पावर कपल कहलाते हैं। लेकिन इस बीच दीपिका के एक्स बॉयफ्रेंड ने शॉकिंग खुलासे किए हैं, जो एक्ट्रेस के साथ 2 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। दीपिका के एक्स बॉयफ्रेंड और एक्टर मुजम्मिल इब्राहिम ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में एक्ट्रेस संग अपने रिश्ते और ब्रेकअप की असली वजह का खुलासा किया है।

यह भी पढे़ं: Thug Life Movie Review: हैरान करेगी कमल हासन की ‘ठग लाइफ’? देखने से पहले पढ़ें रिव्यू

---विज्ञापन---

दीपिका संग रिश्ते पर बोले EX बॉयफ्रेंड

दीपिका पादुकोण के एक्स बॉयफ्रेंड मुजम्मिल इब्राहिम ने हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात की। इस दौरान एक्टर ने पहले तो दीपिका संग रिलेशनशिप के बारे में बोलने पर कहा कि अब इन बातों का कोई फायदा नहीं है, वो अब शादीशुदा हैं। मैं उनकी इज्जत करता हूं और हम अच्छे दोस्त थे और आज भी हैं।

---विज्ञापन---

2 साल तक दीपिका को किया डेट

दीपिका पादुकोण संग अपने रिश्ते के बारें बताते हुए एक्टर ने बताया कि वो दोनों करीब 2 साल तक रिलेशनशिप में रहे थे और दीपिका जब पहली बार मुंबई आई थीं। तब वो उनसे ही मिली थी और दोनों एक ही उम्र के हैं। एक्टर ने आगे कहा कि दीपिका ने ही उनको प्रपोज किया था और इस बाद उन्होंने अपने ब्रेकअप के बारे में बताया।

---विज्ञापन---

क्यों हुआ था दीपिका संग ब्रेकअप?

मुजम्मिल इब्राहिम ने दीपिका से ब्रेकअप की वजह खुद को ही बताया और क्या उनको अपने फैसले पर अफसोस है, तो उन्होंने कहा, मैं सख्त लौंडा हूं भाई, मुझे अफसोस नहीं है। हालांकि तब मैं स्टार था और वो सिर्फ एक मॉडल थी। मैं एक्टर था, मगर बाद मैं वो लड़की सुपरस्टार बन गई। एक्टर ने आगे कहा, उनका रिश्ता घंंमड की वजह से नहीं टूटा था, बस कुछ और चीजे थीं, जो एक रिलेशनशिप में जरूरी होती हैं।

दीपिका पादुकोण के लिए एक्टर का मैसेज

एक्टर मुजम्मिल ने आखिर में कहा कि दीपिका के लिए मैं बस इतना ही कहना चाहता हूं कि वो जहां भी रहे बस खुश रहे। इसके अलावा उन्होंने दीपिका की तारीफ करते हुए कहा कि वो एक अच्छी एक्ट्रेस हैं और मैं उनका फैन हूं। इतना ही नहीं मेरी मां भी उसको पसंद करती है और अच्छा काम भी कर रही है।

---विज्ञापन---

यह भी पढे़ं: Housefull 5 के लिए अक्षय कुमार ने कितनी वसूली रकम, जानें बाकी स्टार्स की फीस?

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---
First published on: Jun 05, 2025 06:38 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola