---विज्ञापन---

Couple Spotted: शिखर पहाड़िया की आंखों में खोईं जान्हवी कपूर, करती दिखीं ब्लश

Couple Spotted: जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) बीते कुछ दिनों से अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) संग वापस रिलेशनशिप में आने की खबरों को लेकर एक्ट्रेस टॉक ऑफ द टाउन बन गई हैं। इसी कड़ी में जान्हवी और शिखर का लेटेस्ट स्पॉटेड वीडियो […]

Edited By : Rupali Rama | Updated: Jan 6, 2023 13:54
Share :
Couple Spotted: शिखर पहाड़िया की आंखों में खोईं जान्हवी कपूर, करती दिखीं ब्लश

Couple Spotted: जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) बीते कुछ दिनों से अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। शिखर पहाड़िया (Shikhar Pahariya) संग वापस रिलेशनशिप में आने की खबरों को लेकर एक्ट्रेस टॉक ऑफ द टाउन बन गई हैं। इसी कड़ी में जान्हवी और शिखर का लेटेस्ट स्पॉटेड वीडियो सामने आते ही इंटरनेट जगत में छा गया है जिसमें जान्हवी, शिखर की आंखों में खोई नजर आ रही हैं।

Shikhar Pahariya की आंखों में खोईं जान्हवी कपूर (Couple Spotted)

बताते चलें कि फिल्म ‘धड़क’ से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले जान्हवी कपूर, शिखर पहाड़िया के साथ रिलेशनशिप में थीं। हालांकि, दोनों का रिश्ता लंबा नहीं चल पाया और ये जोड़ा अलग हो गया। वहीं अब दोनों को वापस से देखकर कयास लगाया जा रहा है कि जान्हवी और शिखर वापस से अपने रिश्ते को मौका देने की सोच रहे हैं। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो शिखर और जान्हवी एक-दूजे के प्यार में पागल हैं।

और पढ़िएAnushka Virat Video: अनुष्का-विराट बेटी को लेकर पहुंचे वृन्दावन, भक्ति में डूबे आए नजर

Janhvi Shikhar Video वायरल 

वहीं जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया का लेटेस्ट स्पॉटेड वीडियो (Janhvi Shikhar Video) सामने आने के बाद से ही इंटरनेट जगत में छाया हुआ है। इस वीडियो में जोड़ा कार के अंदर नजर आ रहा है। जहां शिखर गाड़ी चलाते वक्त कभी-कभी जान्हवी की ओर देख उनसे बात करते देखे जा रहे हैं। तो वहीं जान्हवी भी शिखर से बात करते वक्त ब्लश करती नजर आ रही हैं। हालांकि, जान्हवी कैमरा देख हाथ से अपना चेहरा छिपाने की कोशिश करती हैं।

और पढ़िएGadar 2 Sunny Deol Look: सनी देओल ने फिर उठाया चक्का, मच गया हंगामा

फैमिली डिनर पर साथ पहुंचे Shikhar Janhvi

बता दें कि 4 जनवरी 2023 को जान्हवी कपूर की कजिन सिस्टर रिया कपूर ने अपने मुंबई स्थित घर में एक डिनर पार्टी थ्रो की थी। इस डिनर पार्टी में खुशी कपूर, अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर ने भी शिरकत की। लेकिन जान्हवी कपूर, शिखर पहाड़िया संग पहुंचकर पूरी लाइमलाइट अपनी ओर खींचने में सफल रहीं।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

First published on: Jan 05, 2023 01:34 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.