---विज्ञापन---

Cirkus Song Aashiqui: ‘सर्कस’ का दूसरा गाना ‘आशिकी’ रिलीज, पूजा-जैकलीन संग जमी रणवीर की केमिस्ट्री

Cirkus second song Aashiqui released: रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की जोड़ी फिल्म ‘सर्कस’ (Cirkus) के जरिए लोगों का दिल जीतने आ रही है। हाल ही में मूवी का पहला गाना ‘सुन जरा’ रिलीज हुआ था, जिसे फैंस के जरिए काफी पसंद किया गया। वहीं अब मेकर्स ने ऑडियंस को तोहफा देते हुए इसका दूसरा […]

Cirkus Song Aashiqui: 'सर्कस' का दूसरा गाना 'आशिकी' रिलीज, पूजा-जैकलीन संग जमी रणवीर की केमिस्ट्री
Cirkus Song Aashiqui: 'सर्कस' का दूसरा गाना 'आशिकी' रिलीज, पूजा-जैकलीन संग जमी रणवीर की केमिस्ट्री

Cirkus second song Aashiqui released: रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की जोड़ी फिल्म ‘सर्कस’ (Cirkus) के जरिए लोगों का दिल जीतने आ रही है। हाल ही में मूवी का पहला गाना ‘सुन जरा’ रिलीज हुआ था, जिसे फैंस के जरिए काफी पसंद किया गया। वहीं अब मेकर्स ने ऑडियंस को तोहफा देते हुए इसका दूसरा गाना ‘आशिकी’ (Aashiqui Song) रिलीज कर दिया है।

Aashiqui सॉन्ग में स्टार्स का धमाल

‘आशिकी’ गाने में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) फिल्म की दोनों हसीनाओं जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) और पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) के साथ रोमांस फरमाते नजर आ रहे हैं। गाने में एक ही समय पर रणवीर की पूजा और जैकलीन दोनों के साथ शानदार बॉन्डिंग और केमिस्ट्री फैंस को बेहद पसंद आ रही है। साथ ही सॉन्ग में बाकी स्टारकास्ट को भी धूम मचाते देखा जा रहा है। गाने की थीम 90 के दशक पर बेस्ड है। लोकेशन भी बेहद बेहतरीन मालूम हो रहे हैं।

और पढ़िएSuhana Gauri New Year: सुहाना खान का प्री-न्यू ईयर सेलिब्रेशन, मां संग दिए खूबसूरत पोज

Aashiqui सॉन्ग को मिले लाखों व्यूज 

‘आशिकी’ गाने (Aashiqui Song) के लिरिक्स बादशाह ने लिखे हैं। साथ ही गाने को आवाज भी बादशाह ने ही दी है। गाने को खूबसूरत म्यूजिक के जरिए हितेन ने सजाया है। सॉन्ग रिलीज के बाद से ही यू-ट्यूब पर छाया हुआ है और अबतक इसे 2 लाख 38 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। फिल्म ‘सर्कस’ के रिलीज (Cirkus Release) की बात करें तो ये 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

और पढ़िएVideo: शिल्पा शेट्टी ने लिया रोलर कोस्टर राइड का मजा, ऐसे दी न्यू ईयर की बधाई

Cirkus में होगा Ranveer Singh का डबल रोल

‘सर्कस’ फिल्म की सबसे दिलचस्प बात ये है कि इस फिल्म में रणवीर सिंह डबल रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के इन दोनों किरदारों का इशारा रोहित शेट्टी ने पोस्टर्स के जरिए दिया है। ये फिल्म एक कॉमेडी फिल्म होगी। फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट लीड रोल में एक्ट्रेस पूजा हेगड़े नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को लेकर लोग काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह आखिरी बार फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ में नजर आए थे। उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। ऐसे में रणवीर के लिए इस फिल्म का हिट होना बेहद जरूरी है।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ  पढ़ें

First published on: Dec 21, 2022 12:30 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.