Saturday, 12 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

जिंदगी को पटरी पर वापस लाने की कोशिश में सेलिना जेटली! 15 साल बाद इस फिल्म से कर रहीं कमबैक

Celina Jaitly Upcoming Film: एक्ट्रेस सेलिना जेटली अपने बच्चों से दूर रहकर अपनी जिंदगी को पटरी पर वापस लाने की कोशिश कर रही हैं. एक्ट्रेस 15 साल बाद इंडस्ट्री में कमबैक कर रही हैं.

Celina Jaitly Upcoming Film: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली इस समय एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं. इस वीडियो में एक्ट्रेस अपने बेटे की कब्र पर फूट-फूटकर रोती दिखाई दे रही हैं. सेलिना जेटली का ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर हर तरफ वायरल हो रहा है. इसके साथ ही सेलिना ने कहा कि वो अपने बच्चों को बहुत ज्यादा मिस कर रही हैं और उनसे मिलना चाहती हैं. सेलिना जेटली के वीडियो ने हर किसी को इमोशनल कर दिया. इन सबके बीच सेलिना जेटली अपनी जिंदगी को पटरी पर वापस लाने की कोशिश भी कर रही हैं. इसके लिए सेलिना फिल्म ‘सिस्टर निवेदिता’ से 15 साल बाद इंडस्ट्री में कमबैक कर रही हैं.

सेलिना जेटली की अपकमिंग फिल्म

अपने बच्चों से दूर सेलिना जेटली पति पीटर हाग के साथ कानूनी विवादों के बीच सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. जिंदगी के मुश्किल दौर के बीच सेलिना जेटली ने फिल्मों में वापसी का फैसला किया है. सेलिना जेटली ने कुछ समय पहले ही अपनी कमबैक मूवी के बारे में बताया था. उनके इस कमबैक को लेकर फैंस बहुत एक्साइटेड हैं. सेलिना की अपकमिंग फिल्म का नाम ‘सिस्टर निवेदिता’ है, जिसका पोस्टर एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था.

---विज्ञापन---

एक्टिंग के अलावा…

अपनी फिल्म ‘सिस्टर निवेदिता’ का पोस्टर शेयर करते हुए सेलिना ने एक इमोशनल नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने कहा कि जिंदगी के मुश्किल दौर से बाहर निकलने के लिए उनके पास एक्टिंग में लौटने के अलावा और कोई ऑप्शन नहीं है. इस दौरान उन्होंने अपने फैंस को उनके प्यार और सपोर्ट के लिए धन्यवाद भी कहा.

कैसी है सेलिना की कमबैक फिल्म?

बता दें कि सेलिना जेटली की कमबैक फिल्म ‘सिस्टर निवेदिता’ एक बायोग्राफिकल फिल्म है, जिसकी कहानी आयरलैंड में जन्मी टीचर मार्गरेट एलिजाबेथ नोबल की जिंदगी पर आधारित है. टीचर मार्गरेट एलिजाबेथ नोबल लंदन में स्वामी विवेकानंद से प्रेरित होकर भारत आई थीं. यहां कोलकाता में उन्होंने स्वामी विवेकानंद से ब्रह्मचर्य की प्रतिज्ञा में दीक्षा ली. उन्होंने उत्तरी कोलकाता के बागबाजार में उन लड़कियों को पढ़ाया, जो बुनियादी शिक्षा से भी वंचित थीं. फिल्म को राम कमल मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं.

First published on: Sep 12, 2026 10:51 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola