Monday, 26 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Rustam Sunawala कौन? जिसने आलिया से करीना तक की करवाई डिलीवरी, 95 की उम्र में निधन

Rustam Sunawala Death: मशहूर गाइनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर रुस्तम सूनावाला का निधन हो गया है। बॉलीवुड में उन्होंने कईं सेलेब्स की डिलीवरी करवाई है। वहीं वो कपूर फैमिली के बेहद करीबी थे।

Rustam Sunawala Death: मशहूर गाइनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर रुस्तम सूनावाला का निधन हो गया है। रुस्तम ने 95 की उम्र में दुनिया को अलविदा कहा है। वहीं रुस्तम का बॉलीवुड से खास कनेक्शन रहा। वो बॉलीवुड के पसंदीदा गाइनेकोलॉजिस्ट डॉक्टर थे। रुस्तम ने करीना कपूर से लेकर आलिया भट्ट तक की डिलीवरी करवाई थी। वहीं करीना कपूर, रणबीर कपूर और करिश्मा कपूर का जन्म भी उन्होंने ही करवाया था। रुस्तम कपूर खानदान के बेहद करीबी थे।

यह भी पढ़ें: धनश्री वर्मा के पति युजवेंद्र चहल के साथ मिस्ट्री गर्ल कौन? लोग पूछ रहे सवाल

---विज्ञापन---

कौन हैं रुस्तम?

रुस्तम सूनावाला को महिला स्वास्थ्य में अग्रणी कार्य और परिवार नियोजन में योगदान के लिए पद्मश्री अवॉर्ड भी मिल चुका है। उन्हें इस अवॉर्ड से साल 1991 में सम्मानित किया गया था। रुस्तम को 1960 के दशक में पॉलीथिन अंतर्गर्भाशयी उपकरण (आईयूडी) का आविष्कार करने के लिए जाना जाता है। वहीं रिटायरमेंट के बाद भी रुस्तम ने इस फील्ड में अपना बहुत योगदान दिया है। रुस्तम भारत में बांझपन के इलाज के लिए भी एडवांस टेक्नोलॉजी लेकर आए।

अनुष्का शर्मा की भी करवाई थी डिलीवरी

रुस्तम के जाने से बॉलीवुड पर भी गहरा असर पड़ा है। रुस्तम ने कई स्टार किड्स का जन्म करवाया है। वहीं वो कपूर फैमिली के कुछ ज्यादा ही करीबी थे। रुस्तम ने आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा का भी जन्म करवाया। वहीं इसके अलावा वो अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बेटी वामिका को भी इस दुनिया में लेकर आए।

---विज्ञापन---

कपूर खानदान के थे खास

खास बात ये है कि रुस्तम ने आज की जनरेशन के साथ-साथ नीतू कपूर और बबीता कपूर की भी डिलीवरी करवाई। 1974 में करीना की बहन करिश्मा कपूर का भी जन्म करवाया। उसके बाद 1982 में नीतू कपूर और ऋषि कपूर के बेटे रणबीर कपूर का जन्म उन्होंने ही करवाया। वह कपूर खानदान के बेहद करीबी भी थे।

यह भी पढ़ें: Sana Khan के घर फिर गूंजी किलकारी, दूसरी बार बेटे की मां बनी एक्ट्रेस

---विज्ञापन---
First published on: Jan 07, 2025 10:18 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो