Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

इतने करोड़ में बिक रहा हैं हो हॉलीवुड सुपरस्टार जेनिफर और ब्रैड पिट का बंगला, देखिए तस्वीरें

हॉलीवुड का सुपरस्टार कपल जेनिफर एनिस्टन और ब्रैड पिट का घर इन दिनों सेल पर है। इस कपल ने साल 2001 में ये बेवेरली हिल्स में मौजूद इस बंगले को खरीदा था। इस सुपरस्टार कपल ने इस बंगले को 93 करोड़ में खरीदा था लेकिन अब इस बंगले की कीमत 343 करोड़ हो चुकी है। […]


हॉलीवुड का सुपरस्टार कपल जेनिफर एनिस्टन और ब्रैड पिट का घर इन दिनों सेल पर है। इस कपल ने साल 2001 में ये बेवेरली हिल्स में मौजूद इस बंगले को खरीदा था। इस सुपरस्टार कपल ने इस बंगले को 93 करोड़ में खरीदा था लेकिन अब इस बंगले की कीमत 343 करोड़ हो चुकी है।


 जेनिफर एनिस्टन और ब्रैड पिट के इस घर को 1934 में बनाया गया था।

 

ये घर 12,000 स्क्वायर फीट में मौजूद है। इस आलीशान महल में 85 सालों के दौरान कई बार अपडेट्स हुए हैं। 

यहां चार बेडरूम और 12 बाथरूम हैं। इसके अलावा डायनिंग रूम है और लगभग 20 लोगों के रहने की जहग है। इसके अलावा एक बार रूम और बड़ा सा बैकयार्ड भी मौजूद है। 

इसके अलावा एक प्राइवेट एक्सरसाइज़ रूम और एक पूल भी मौजूद है। बता दें कि जेनिफर और ब्रैड की पहली पत्नी है दोनों की शादी साल 2000 में हुई थी। दोनों की शादी ज्यादा सालों तक नहीं चली और 5 साल बाद दोनों का डिवोर्स हो गया था। 

हालांकि ब्रैड और जेनिफर के रिश्ते अच्छे बने हुए हैं। इसके बाद ब्रैड ने इसके बाद एंजेलिना जोली से शादी रचाई थी। हालांकि अब ब्रैड एंजेलिना जोली से भी अलग हो चूके हैं। हाल ही में ये दोनों सुपरस्टार्स भी अलग हो चुके हैं।


पिछले दिनों ब्रैड पहली एक्स वाइफ जेनिफर एनिस्टन की 50वें साल की बर्थडे पार्टी भी जनवरी में अटेंड की थी, जिसके बाद खबर थी की एक बार फिर साथ रहना चाहते हैं। लेकिन इस खबर को दोनों साफ इंकार किया था। दोनों ने कहा था कि फिर शादी रचाने नहीं जा रहे हैं। 

ब्रैड से अलग होने के बाद जेनिफर ने जस्टिन थियोरुक्स के साथ साल 2015 में शादी रचाई थी। हालांकि अब ये कपल भी अगल हो गया है पिछले साल दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया था। कई रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐसा जेनिफर की ब्रैड के साथ बढ़ती नजदीकियों के चलते हुआ है।

First published on: Jun 08, 2019 03:23 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.