Friday, 23 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Border 2 रिलीज होते ही साउथ सुपरस्टार्स को टक्कर देने निकले Sunny Deol, फैंस ने किया कुछ ऐसा, खुला रह गया देखने वालों का मुंह

Border 2 ने सिनेमा घरों में दस्तक दे दी है, इसी के साथ फिल्म और सनी पाजी के लिए फैंस का क्रेज भी सर चढ़कर बोलता दिख रहा है, जहां एक फैंस ने कुछ ऐसा किया कि जिसने भी देखा वो हैरान रह गया.

Sunny Deol viral poster
Sunny Deol viral poster

Border 2: इंडियन सिनेमा के असली एक्शन किंग यानि सनी देओल ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि जब वे बड़े पर्दे पर दहाड़ते हैं, तो पूरे देश में उनकी गूंज सुनाई देती है. सालों के लंबे इंतजार के बाद शु्क्रवार को ‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. जिसे दर्शकों से लेकर क्रिटिक्स तक का भरपूर सपोर्ट मिल रहा है, फिल्म को लेकर दर्शकों की दीवानगी इस कदर बढ़ गई है कि सनी देओल अब केवल बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि साउथ के उन सुपरस्टार्स को भी कड़ी टक्कर दे रहे हैं, जिनकी फिल्मों को लोग किसी उत्सव की तरह मनाते हैं.

साउथ फैंस जैसा दिखा क्रेज

जीहां, ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई हैरान है, क्योंकि इस वीडियो में ऐसा कुछ दिख रहा है, जिसने लोगों को सोचने र मजबूर कर दिया है, कि साउथ जैसा क्रेज य नॉर्थ में भी है, दरअसल इस वीडिय में एक फैंस की सनी देओल के लिए दीवानी नेक्स्ट लेवल पर नजर आ रही है.

---विज्ञापन---

पोस्टर पर ये क्या कर रहा फैन?

अक्सर हमने देखा है कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री में रजनीकांत या थलपति विजय जैसे सितारों की फिल्म रिलीज होने पर फैंस उनके पोस्टर्स पर दूध चढ़ाते हैं, लेकिन इस बार ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज पर नॉर्थ इंडिया में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला.

दिखा अनोखा फैंस लव

वायरल वीडियो में एक डाई-हार्ट फैन सनी देओल के बड़े से पोस्टर पर बाल्टी भरकर दूध चढ़ा रहा है, मानो वह किसी मंदिर में अभिषेक कर रहा हो. इस पूरे वीडियो के बैकग्राउंड में फिल्म का आइकॉनिक सॉन्ग ‘संदेसे आते हैं’ बज रहा होत है, जो वहां मौजूद लोगों और वीडियो देखने वालों के रोंगटे खड़े कर देता है.

बॉक्स ऑफिस पर चला सनी पाजी का जादू

बहरहाल, फिल्म के पहले दिन के शोज हाउसफुल जा रहे हैं. सनी देओल का जादू और देशभक्ति का जज्बा यूथ से लेकर बुजुर्गों तक के सिर चढ़कर बोल रहा है. फैंस की ये दीवानगी दखाती है, कि ‘बॉर्डर 2’ केवल एक फिल्म नहीं. बल्कि एक इमोशन है, देश के हर एक नागरिक की हमारे रियल हीरोज को सच्ची श्रद्धांजलि है.

---विज्ञापन---

नेटिजन्स ने बांधे तारीफों के पुल

इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर नेटिजन्स इस वीडियो को शेयर करते हुए लिख रहे हैं, ‘बॉलीवुड में ऐसा क्रेज बरसों बाद देखा गया है.’ सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ ने साबित कर दिया है, कि अगर कंटेंट और स्टार पावर सही हो, तो बॉलीवुड भी साउथ के सुपरस्टार्स जैसा जादू बिखेर सकता है.

First published on: Jan 23, 2026 11:06 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो