---विज्ञापन---

Bipasha Basu Daughter: बिपाशा बसु ने बताया बेटी का निक नाम, बेटी देवी के वीडियो पर फैंस ने लुटाया प्यार

Bipasha Basu Daughter: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) कुछ महीनों पहले ही पैरेन्ट्स बने हैं। ऐसे में वे इन दिनों पैरेंटहुड एंज्वॉय कर रहे हैं। आए दिन दोनों सोशल मीडिया पर अपनी बेटी देवी से जुड़ी कोई न कोई अपडेट देते ही रहते हैं। अब इस कड़ी […]

Bipasha Basu And Karan Singh Grover
Bipasha Basu daughter nick name mishthi

Bipasha Basu Daughter: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) और करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) कुछ महीनों पहले ही पैरेन्ट्स बने हैं। ऐसे में वे इन दिनों पैरेंटहुड एंज्वॉय कर रहे हैं। आए दिन दोनों सोशल मीडिया पर अपनी बेटी देवी से जुड़ी कोई न कोई अपडेट देते ही रहते हैं। अब इस कड़ी में एक्ट्रेस ने लेटेस्ट पोस्ट में बेटी के निकनेम का खुलासा किया है जिसे सुन फैंस काफी खुश हैं।

12 नवंबर को दिया था बेटी को जन्म (Bipasha Basu Daughter)

बिपाशा ने 12 नवंबर साल 2022 में बेटी देवी को जन्म दिया था। बेटी के जन्म के कुछ वक्त बाद ही दोनों ने देवी का फेस रिवील कर दिया था। फैंस ने उनकी बेटी की फोटो देख उस पर जमकर प्यार लुटाया था। उसके बाद से कई बार कपल अपनी बेटी का जिक्र कर चुके हैं। अब इस कड़ी में एक लेटेस्ट पोस्ट में बिपाशा बसु ने बेटी का निक नेम रिवील किया है।

ये भी पढ़ेंः बस कंडक्टर से लेकर टॉप एक्ट्रेस नरगिस से शादी करने तक, दिलचस्प है सुनील दत्त का सफर 

रिवील किया निकनेम

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में बिपाशा अपनी बेटी के साथ क्यूट पोज देती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने बताया, “देवी का डाक नाम यानी पेट नेम मिष्टी है। उसको यह नाम उसकी पसंदीदा मुमू मां ने दिया है। यह नाम उस पर पूरी तरह से सूट कर रहा है। बोंग गर्ल को उसका डाक नाम मिल गया है।”

2016 में शादी के बंधन में बंधे थे कपल

अब फैंस इस पोस्ट पर रिएक्ट करने के साथ ही साथ जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “यह मेरे पसंदीदा नामों से एक है।” बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर कुछ समय तक डेटिंग के बाद साल 2016 में शादी के बंधन में बंध गए थे। शादी के करीब 6 साल बाद यानी साल 2022 में बिपाशा ने बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम देवी रखा गया और आए दिन देवी से जुड़ी कोई न कोई पोस्ट शेयर करते ही रहते हैं।

First published on: Jun 06, 2023 06:07 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.