---विज्ञापन---

Sunny Leone: धोखाधड़ी मामले में सनी लियोनी को मिली बड़ी राहत, केरल हाई कोर्ट ने आपराधिक कार्यवाही पर लगाई रोक

Sunny Leone: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस सनी लियोनी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। केरल हाईकोर्ट ने बुधवार को एक्ट्रेस, उनके पति डेनियल वेबर और उनके एक कर्मचारी के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी के मामले में आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगा दी है। क्या है मामला? दरअसल सनी लियोनी, पति डेनियल वेबर और उनके एक […]

Sunny Leone
Sunny Leone

Sunny Leone: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस सनी लियोनी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। केरल हाईकोर्ट ने बुधवार को एक्ट्रेस, उनके पति डेनियल वेबर और उनके एक कर्मचारी के खिलाफ दर्ज धोखाधड़ी के मामले में आपराधिक कार्यवाही पर रोक लगा दी है।

क्या है मामला?

दरअसल सनी लियोनी, पति डेनियल वेबर और उनके एक कर्मचारी के खिलाफ केरल स्थित एक इवेंट मैनेजर ने केस दर्ज कराया था। मैनेजर ने आरोप लगाया था कि लियोनी को इवेंट में शामिल होने और परफॉर्मेंस देने के लिए लाखों रुपये का भुगतान किया गया था, लेकिन एक्ट्रेस इवेंट में नहीं आईं।

इन धारोओं में दर्ज किया गया था मामला

इसके बाद, शिकायतकर्ता के आधार पर राज्य पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सनी लियोनी, उनके पति और एक कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने चार साल पहले कोझीकोड में स्टेज परफॉर्मेंस के लिए कंपनी के साथ किए कॉन्ट्रेक्ट की शर्तों के कथित तौर पर उल्लंघन को लेकर सनी और बाकी दो के खिलाफ केस दर्ज किया था। उनके खिलाफ धारा 406, 420 और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

सनी लियोनी ने खुद को बताया निर्दोष

वहीं सनी उनके पति और कर्मचारी तीनों ने हाईकोर्ट में गुहार लगाई और याचिका दायर कर दावा किया कि वे निर्दोष हैं और किसी भी तरह के अपराध में शामिल नहीं हैं। एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि उन्हें इस केस की प्रक्रिया के दौरान काफी नुकसान भी उठाना पड़ा है जबकि उनके खिलाफ कोई पुख्ता सबूत भी नहीं है। याचिका में यह भी कहा गया है कि शिकायतकर्ता ने इन्हीं आरोपों के साथ एक दीवानी मुकदमा दायर किया था, जिसे जुलाई 2022 में एक मजिस्ट्रेट अदालत ने साक्ष्य के अभाव में खारिज कर दिया था। इसलिए, उन्होंने अपने खिलाफ कार्यवाही को रद्द करने की मांग की।

First published on: Nov 16, 2022 12:53 PM