Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Don 3 में Shah Rukh Khan की शर्त को पूरा नहीं कर पाएंगे Farhan Akhtar, वजह जानकर लगेगा सदमा

रणवीर सिंह ने फिल्म डॉन 3 से अपना नाम वापस ले लिया है और उसके बाद शाहरुख खान को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि उनकी फरहान अख्तर की इस मूवी में वापसी हो सकती है. साथ ही ये भी कहा गया कि फिल्म को एटली डायरेक्ट कर सकते हैं. हालांकि ये सभी अफवाहें पूरी तरह से झूठ है. एटली डॉन 3 को डायरेक्ट नहीं करेंगे और न ही उनका इस फ्रेंचाइजी से कोई लेना देना है.

---विज्ञापन---

Shah Rukh Khan-Atlee
Shah Rukh Khan-Atlee

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी फिल्म धुरंधर के सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं और इस बीच उन्होंने फरहान खान की फिल्म डॉन 3 छोड़ दी है. हालांकि उनके फिल्म छोड़ने के बाद से ही एक नए लीड एक्टर की तलाश शुरू हो गई है और इस बीच ये भी खबरें आ रही हैं कि फिल्म में शाहरुख खान की वापसी हो चुकी है और वह डॉन 3 में डॉन की भूमिका में फिर से नजर आ सकते हैं. हालांकि एक शर्त के बाद वह इस मूवी में वापसी कर सकती हैं. साथ ही ये भी खबर आ रही है कि फिल्म डायरेक्टर एटली को भी इसके लिए अप्रोच किया गया है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

डॉन 3 को डायरेक्ट नहीं करेंगे एटली

---विज्ञापन---

दरअसल, हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक एक सूत्र ने फिल्म को लेकर बताया कि, “एटली को डॉन 3 में शामिल किए जाने की अफवाहें पूरी तरह से गलत हैं. एटली से इस फिल्म के लिए कभी भी संपर्क नहीं किया गया और उनका इस फ्रेंचाइजी से कोई लेना देना नहीं है.

शाहरुख खान के साथ काम करने पर एटली ने की थी तारीफ

साल 2023 में हिंदुस्तान टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में एटली ने शाहरुख खान के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस के बारे में बात की थी. उन्होंने कहा था, “मैंने खान सर से बहुत कुछ सीखा, धैर्य रखना, हर चीज को सही करना और फिल्म को अगले लेवल तक ले जाना. शाहरुख सर ने मुझे अपने लेवल को ऊंचा उठाना सिखाया है. मेरी अगली फिल्म में और भी ज्यादा एनर्जी होगी और हम जवान से भी बड़ी फिल्म बनाएंगे.”

---विज्ञापन---

जवान ने किया था इतना करोड़ का कलेक्शन

बता दें कि जवान एटली और शाहरुख खान की बेहतरीन और सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों में से एक है. रिलीज के 18 दिनों के अंदर फिल्म ने दुनिया भर में 1000 करोड़ से रुपये का कलेक्शन कर लिया था. शाहरुख खान के अलावा फिल्म में नयनतारा, विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण, सान्या मल्होत्रा जैसे एक्टर्स नजर आए थे. फिल्म में संजय दत्त ने कैमियो रोल किया था. यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज हुई थी.

डॉन 3 की स्टार कास्ट का अभी नहीं हुआ खुलासा

डॉन 3 को लेकर बात करें तो फरहान अख्तर ने एक स्पेशल वीडियो के जरिए इस मूवी की अनाउंसमेंट की थी और उस वीडियो में रणवीर सिंह नजर आने वाले थे इसका भी खुलासा किया था. टीजर में रणवीर ने खुद को डॉन के रोल में पेश किया था. बता दें कि इससे पहले शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन पिछली डॉन में नजर आए थे. वहीं, डॉन 3 को लेकर अभी तक लीड रोल की और फिल्म की अन्य स्टार कास्ट की अनाउंसमेंट नहीं की गई है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- ‘मेरे साथ कभी धार्मिक भेदभाव…’, Happy Patel के वीर दास ने AR Rahman के विवादित बयान पर दिया रिएक्शन

First published on: Jan 18, 2026 11:22 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola