Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मेरे साथ कभी धार्मिक भेदभाव…’, Happy Patel के वीर दास ने AR Rahman के विवादित बयान पर दिया रिएक्शन

हैप्पी पटेल के एक्टर वीर दास ने हाल ही में एआर रहमान के विवादित बयान पर अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने कहा है कि वह 15 साल से इंडस्ट्री से जुड़े हैं, लेकिन उन्हें धार्मिक आधार पर भेदभाव का सामना नहीं करना पड़ा है.

---विज्ञापन---

Vir Das-Ar Rahman
Vir Das-Ar Rahman

भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर और कंपोजर ने हाल ही में एक बयान दिया था, जिसके बाद से वह विवादों में घिरे हुए हैं. उनके इस बयान से इंडस्ट्री के तमाम लोगों ने असहमति जताई है. रहमान ने हाल ही में दिए इंटरव्यू में कहा था कि छावा फिल्म लोगों को बांटने वाली मूवी है. उनके इस बयान के बाद कंगना रनौत, जावेद अख्तर, शान ने अपना रिएक्शन दिया था. वहीं, अब हैप्पी पटेल फिल्म के एक्टर और कॉमेडियन वीर दास ने भी रिएक्शन दिया है.

एआर रहमान के विवादित बयान पर बोले वीर दास

दरअसल, स्टैंड अप कॉमेडियन वीर दास ने एआर रहमान के बयान पर असहमति जताई है और उन्होंने कहा, “मैं पिछले 15 सालों से बॉलीवुड से जुड़े हुआ हूं और कॉमेडी शो कर रहा हूं. लेकिन मेरे साथ कभी धार्मिक आधार पर कोई भेदभाव नहीं हुआ है. हालांकि एक्टर का यह बयान सीधे तौर पर एआर के आरोपों पर नहीं था. सीधे तौर पर एआर को लेकर वीर ने कहा कि वह अभी छोटे हैं और उनसे काफी जूनियर हैं, इसलिए इस मामले में सीधे तौर पर उनका कोई भी बयान सही नहीं है.

---विज्ञापन---

कंगना रनौत ने दिया एआर रहमान के बयान पर रिएक्शन

इस विवाद पर अभी तक तमाम सेलेब्स ने अपना रिएक्शन दिया है. इस लिस्ट में कंगना रनौत का नाम भी शामिल है. कंगना रनौत ने इस पूरे मामले में कहा, “आर रहमान जी, फिल्म इंडस्ट्री में मुझे बहुत भेदभाव और पक्षपात झेलना पड़ता है क्योंकि मैं भगवा पार्टी का समर्थन करती हूं. लेकिन फिर भी मुझे कहना पड़ेगा कि मैंने आपसे ज्यादा नफरत करने वाला और भेदभाव करने वाला कोई इंसान नहीं देखा. एक्ट्रेस ने आगे कहा कि ‘मैं आपको अपनी डायरेक्टोरियल फिल्म ‘इमरजेंसी’ की कहानी सुनाना चाहती थी. लेकिन आपने कहानी सुनना तो दूर मुझसे मिलना भी जरूरी नहीं समझा.

हैप्पी पटेल ने तीन दिनों में किया इतना कलेक्शन

बता दें कि हाल ही में वीर दास अपनी फिल्म हैप्पी पटेल को प्रमोट करते नजर आए और इस दौरान उन्होंने आमिर खान की भी खूब तारीफ की. वहीं, हैप्पी पटेल सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म में वीर दास के अलावा, मिथिला पालकर और मोना सिंह भी नजर आई हैं. फिल्म में आमिर खान ने भी एक छोटा सा कैमियो रोल किया है. मूवी ने तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 2.78 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें– धर्म के नाम पर ये क्या बोल गए AR Rahman, बॉलीवुड से लेकर राजनीति के गलियारे में मचा कोहराम

First published on: Jan 18, 2026 10:31 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola