---विज्ञापन---

Atlee और उनकी पत्नी प्रिया ने रिवील किया बेटी का नाम, जानें क्या है इसका अर्थ?

Atlee Reveal His Daughter Name: 'जवान' के डायरेक्टर एटली कुमार और उनकी पत्नी प्रिया एटली अपनी लाडली बेटी का नाम रिवील कर दिया है.

Atlee Reveal His Daughter Name: फेमस फिल्ममेकर एटली कुमार और उनकी पत्नी प्रिया एटली हाल ही एक बेटी के माता पिता बने. अब इस कपल के घर आई इस नन्ही परी का नामकरण भी कर दिया है, जिसे एटली और उनकी पत्नी प्रिया ने अपने फैंस के साथ शेयर किया है. एटली और उनकी पत्नी प्रिया ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरे शेयर करते हुए का अपनी लाडली बेटी का नाम रिवील किया है. इतना ही उन्होंने अपनी बेटी के नाम का अर्थ भी बताया है. सोशल मीडिया पर एटली की ये पोस्ट खूब वायरल हो रही हैं. चलिए जानते हैं कि आखिर ‘जवान’ के डायरेक्टर की बेटी का क्या नाम हैं.

यह भी पढ़ें: काले जादू से हुई शेफाली जरीवाला की मौत? पति पराग त्यागी ने 10 महीने बाद खोला राज, बोले- ‘बहुत अजीब महसूस…’

---विज्ञापन---

क्या है एटली की बेटी का नाम?

एटली और उनकी पत्नी प्रिया ने अपनी बेटी का नाम रिवील कर दिया है. इस बात की घोषणा कपल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए दी, जिसमें उन्होंने अपनी नन्ही राजकुमारी की पहली झलक शेयर की है. इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी नन्ही लाडली का नाम ‘मियू’ है. इस कपल ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें भी उनकी बच्ची का नाम लिखा हुआ है. ये पोस्ट शेयर होते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. फिल्मी सितारों से लेकर फैंस तक ने इस पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए कपल को बधाई दी है.

---विज्ञापन---

हमारे दिलों में सबसे खास…

एटली और प्रिया ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी की जो तस्वीर शेयर की है, उसमें उनकी बेटी का नन्हा सा हाथ दिख रहा था और साथ में लिखा है, ‘एक नन्ही सी शख्सियत, जिसने हमारे दिलों में सबसे खास जगह बनाई है.’ इस फोटो के साथ इस कपल ने एक खूबसूरत कैप्शन दिया है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘हमारे प्यार की कला को अब एक नाम मिल गया है: मियू, सुंदरता, कोमलता और प्यार. ढेर सारे प्यार के साथ, मीर, प्रिया और एटली.’

---विज्ञापन---

क्या है नाम का अर्थ?

एटली और प्रिया के बताए अनुसार, मियू नाम का अर्थ ‘सुंदरता, कोमलता और प्रेम का प्रतीक है. फैंस ने भी इस कपल पर प्यार बरसाया और कमेंट में अपनी खुशी जाहिर की. जहां एक फैन ने लिखा, ‘आपकी नन्ही राजकुमारी मियू को बहुत-बहुत बधाई.’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं.’

---विज्ञापन---
First published on: May 17, 2026 04:41 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.