---विज्ञापन---

काले जादू से हुई शेफाली जरीवाला की मौत? पति पराग त्यागी ने 10 महीने बाद खोला राज, बोले- ‘बहुत अजीब महसूस…’

Parag Tyagi On Shefali Jariwala Death: टीवी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) के अचानक निधन ने पिछले साल हर किसी को हैरान कर दिया था. अब करीब 10 महीने बाद उनके पति और टीवी एक्टर पराग त्यागी (Parag Tyagi) ने इस मामले पर ऐसा बयान दिया है, जिसने सोशल मीडिया पर नई चर्चा छेड़ दी है.

10 महीने बाद पराग ने खोला राज

पराग त्यागी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें शेफाली की मौत सामान्य नहीं लगी थी. हालांकि, उन्होंने किसी पर सीधा आरोप लगाने से साफ इनकार किया, लेकिन इतना जरूर कहा कि उन्हें कई चीजें बेहद अस्वाभाविक महसूस हुईं थीं.

---Advertisement---

पराग ने काला जादू का किया जिक्र

आईएएनएस से बातचीत में जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने पहले नेगेटिव एनर्जी और काले जादू जैसी बातों का जिक्र क्यों किया था, तो पराग ने कहा कि उस समय वो आध्यात्म से काफी जुड़े हुए थे, और उन्हें अंदर से बार-बार महसूस हो रहा था, कि कुछ ठीक नहीं है.

क्या महसूस करते थे पराग?

पराग ने कहा, 'हम दोनों अपनी हेल्थ को लेकर बहुत सजग थे. नियमित ब्लड टेस्ट और हेल्थ चेकअप करवाते थे, लेकिन फिर भी कुछ चीजें ऐसी हुईं, जो मुझे बहुत अजीब और दुर्भाग्यपूर्ण लगीं. उस वक्त मैं इन बातों को पूरी तरह समझ नहीं पाया, लेकिन धीरे-धीरे मुझे महसूस हुआ कि कुछ अस्वाभाविक जरूर था.'

---Advertisement---

पराग ने ये किस पर जताया भरोसा?

हालांकि, उन्होंने ये भी साफ किया कि वो किसी को दोष नहीं दे रहे हैं. पराग बोले, 'मैं भगवान, कर्म और समय पर भरोसा करता हूं. सही समय आने पर सच खुद सामने आ जाएगा. मैंने सब कुछ भगवान के हाथों में छोड़ दिया है.'

मुश्किल दौर से कैसे गुजरे पराग?

पत्नी को खोने के बाद के मुश्किल दौर को याद करते हुए पराग ने बताया कि लोगों ने उन्हें काम में बिजी रहने की सलाह दी थी, लेकिन उनके मुताबिक हर वक्त खुद को बिजी रखना भी दर्द से भागने जैसा होता है.

इन टीवी शोज में नजर आ चुके हैं पराग

'पवित्र रिश्ता' और 'जोधा अकबर' जैसे टीवी शोज में नजर आ चुके पराग त्यागी ने कहा कि इस कठिन समय में उन्हें सबसे ज्यादा सहारा आध्यात्म और सनातन दर्शन से मिला. उन्होंने कहा कि आध्यात्म दर्द को खत्म नहीं करता, लेकिन उसे सहने की ताकत जरूर देता है. बहरहाल, पराग का ये बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं. कोई उनके दर्द को समझ रहा है, तो कोई उनके बयान को लेकर हैरानी जता रहा है.

First published on: May 17, 2026 03:10 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.