---विज्ञापन---

50 की उम्र में मंदिरा बेदी ने बिकिनी पहन उड़ाए सबके होश, सोशल मीडिया पर लगी आग

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस और टीवी होस्ट मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) इन दिनों थाइलैंड के फुकेट में छुट्टियां बिता रही हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरें शेयर कर रही हैं। हाल ही में मंदिरा बेदी ने बिकिनी फोटो शेयर की हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस रेड बिकिनी में कहर ढाती नजर आ रही […]

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस और टीवी होस्ट मंदिरा बेदी (Mandira Bedi) इन दिनों थाइलैंड के फुकेट में छुट्टियां बिता रही हैं। आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी हॉट तस्वीरें शेयर कर रही हैं। हाल ही में मंदिरा बेदी ने बिकिनी फोटो शेयर की हैं।

इन तस्वीरों में एक्ट्रेस रेड बिकिनी में कहर ढाती नजर आ रही हैं। मंदिरा बेदी 50 साल की हो गई हैं लेकिन उनकी फिटनेस का कोई जवाब नहीं है। फोटोज में मंदिरा अपन टोंड बॉडी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस इन फोटोज में बीच किनारे रेड बिकिनी में अपनी सेल्फी लेती दिखाई दे रही हैं। मंदिरा की ये फोटोज हर उम्र की लड़कियों और महिलाओं के लिए इंस्पिरेशन है। वेकेशन की तस्वीरों में मंदिरा का बोल्ड अंदाज देखने को मिल रहा है।

वो समंदर किनारे खूब एन्जॉय कर रही हैं। कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, ‘आपका फिगर बहुत हॉट है’। दूसरे ने कमेंट किया, ‘आप बहुत सेक्सी हैं’. किसी अन्य ने लिखा, ‘बहुत हॉट लग रही हैं आप’।

बता दें कि मंदिरा ने 1994 में ‘शांति’ से टीवी करियर की शुरुआत की थी। इस शो से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली। उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया था।

वर्कफ्रंट की बात करें तो मंदिरा साल 2021 में बेव सीरीज ‘सिक्स’ में नजर आई थीं। इस वेब सीरीज में उनका दमदार रोल देखने को मिला था। फिल्मी पर्दे पर मंदिरा बेदी आखिरी बार ‘साहो’ में नजर आई थीं। श्रद्धा कपूर और प्रभास की इस फिल्म ने दर्शकों को काफी निराश किया था।

First published on: May 12, 2022 09:26 AM