Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Arjun Kapoor Malaika Arora: लेडी लव मलाइका अरोड़ा संग मुंबई लौटे अर्जुन कपूर, एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट

Arjun Kapoor Malaika Arora: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) संग पेरिस जा पहुंचे थे। जहां उन्होंने अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे। वहीं अब ये कपल वापस मुंबई आ पहुंचा है। देर रात अर्जुन और मलाइका […]

Arjun Kapoor Malaika Arora: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) संग पेरिस जा पहुंचे थे। जहां उन्होंने अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। सोशल मीडिया पर सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए थे। वहीं अब ये कपल वापस मुंबई आ पहुंचा है।

देर रात अर्जुन और मलाइका एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए। दोनों की एयरपोर्ट से तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस दौरान मलाइका हमेशा की तरह एयरपोर्ट पर बेहद स्टाइलिश अवतार में नजर आई। मलाइका अरोड़ा ने व्हाइट कलर की ब्रालेट के साथ बेज कलर का पैंट सूट पहना था।

तो वहीं अर्जुन ने ब्लैक कलर की लॉन्ग स्लीव्स टी-शर्ट के साथ ब्लैक पैंट और शूज कैरी किया था। मलाइका और अर्जुन दोनों ही मास्क पहने नजर आए। एयरपोर्ट पर कपल को साथ देख कर मलाइका के साथ फोटो क्लिक कराने के लिये लोगों की भीड़ जमा हो गई।

 

और पढ़िए – एक्ट्रेस स्वरा भास्कर को मिली जान से मारने की धमकी, हिंदी में लिखा लेटर

 

भीड़ देख कर अर्जुन ने सबसे पीछे जाने के लिये कहा और मलाइका को खुद के हाथों से कवर कर लिया। बता दें कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा लंबे वक्त से डेटिंग कर रहे हैं। दोनों ने साल 2018 में अपने रिलेशनशिप को सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिये ऑफिशियल किया था।

 

और पढ़िए – Arjun Kapoor Malaika Arora: लेडी लव मलाइका अरोड़ा संग मुंबई लौटे अर्जुन कपूर, एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट

 

तलाकशुदा मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी हैं। हांलाकि उम्र का ये फासला दोनों के रिश्ते के आड़े नहीं आता है। कई बार मलाइका अपनी उम्र से छोटे बॉयफ्रेंड को डेट करने की वजह से ट्रोल भी हो चुकी हैं। इस ट्रोलिंग का असर भी दोनों के रिश्ते पर नहीं पड़ता है।

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

 

Click Here – News 24 APP अभी download करें

First published on: Jun 30, 2022 10:12 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.