---विज्ञापन---

Arjun And Malaika: अर्जुन कपूर से मिलने लंदन पहुंच गईं मलाइका अरोड़ा, ऐसा रहा एक्टर का रिएक्शन

Arjun And Malaika: अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इस समय बीटाउन के टॉक ऑफ दा टाउन कपल बने हुए हैं। दोनों एक-दूसरे को काफी लम्बे समय से डेट कर रहे हैं। अर्जुन और मलाइका को कई बार एक साथ समय बिताते हुए भी स्पॉट किया जाता है। अब हाल ही में […]

Arjun And Malaika On Dinner Date
Arjun And Malaika On Dinner Date

Arjun And Malaika: अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) इस समय बीटाउन के टॉक ऑफ दा टाउन कपल बने हुए हैं। दोनों एक-दूसरे को काफी लम्बे समय से डेट कर रहे हैं। अर्जुन और मलाइका को कई बार एक साथ समय बिताते हुए भी स्पॉट किया जाता है। अब हाल ही में एक्टर अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर मलाइका के लिए एक शानदार बात कही है, जो चर्चा का केन्द्र बन गई है।

यहाँ पढ़िए – Neha Bhasin Video: नेहा भसीन ने बिकिनी पहन दिखाए तेवर, फैंस बोले- ‘किलर फिगर’

Arjun Kapoor ने जाहिर की फीलिंग्स

अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपनी इंस्टा स्टोरी एक तस्वीर शेयर की है। इस स्टोरी में उन्होंने मलाइका की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वो हाथ में मेन्यू कार्ड लिए नजर आ रही हैं। दरअसल अर्जुन कपूर इन दिनों लंदन में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। जहां मलाइका भी पहुंच गईं, जिसके बाद दोनों डिनर डेट पर गए और डिनर डेट पर एक्टर ने मलाइका के लिए स्टोरी पोस्ट की। इस स्टोरी में उन्होंने मलाइका के लिए अपनी फीलिंग्स जाहिर करते हुए उनको ‘बेस्ट कंपनी’ बताया है।

मलाइका ने लुटाया प्यार

अर्जुन के इस पोस्ट पर मलाइका अरोड़ा ने भी प्यार जताया और अपनी इंस्टा स्टोरी पर हूबहू तस्वीर शेयर कर उस पर हार्ट भेजा है। हालांकि, अर्जुन और मलाइका के ऐज डिफरेंस की वजह से लोग उनकी जोड़ी को खास पसंद नहीं करते और कई बार दोनों को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है।

यहाँ पढ़िए – Video: तमन्ना भाटिया ने नवरात्रि पार्टी में किया जोरदार डांस, एनर्जी के कायल हुए फैंस

फैंस को है अर्जुन-मलाइका की शादी का इंतजार

मलाइका और अर्जुन के चाहने वाले उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी सिलसिले में बीते दिनों मलाइका ने एक इंटरव्यू में कहा, ‘मुझे लगता है कि शादी का संविधान सुंदर है, मुझे नहीं लगता कि आपको शादी करने में जल्दबाजी करनी चाहिए, क्योंकि ये एक सामाजिक दबाव है, इसे सही कारणों से करें, कई बार माता-पिता आपको मजबूर करते हैं, अगर आप सही व्यक्ति के साथ हैं तो ये खूबसूरत है..जब मेरी शादी की बात आती है, तो मुझे लगता है कि मैं अभी इसका जवाब देने के लिए तैयार नहीं हूं’।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें   

First published on: Oct 04, 2022 07:09 PM