Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

एआर रहमान की बेटी खातिजा रहमान का हुआ वेडिंग रिस्पेशन, मनीषा कोइराला भी आईं नजर

Khatija Rehman Reception: बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार एआर रहमान (Khatija Rehman Reception) इन दिनों काफी खुश हैं। इस खुशी की वजह सिंगर की बेटी खातिजा (Khatija) की शादी है। बीते दिनों सिंगर ने अपनी बेटी की शादी की थी। वहीं अब 10 जून 2022 को खातिजा वेडिंग रिसेप्शन हुआ। एआर रहमान की बेटी और दामाद […]

Khatija Rehman Reception: बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार एआर रहमान (Khatija Rehman Reception) इन दिनों काफी खुश हैं। इस खुशी की वजह सिंगर की बेटी खातिजा (Khatija) की शादी है। बीते दिनों सिंगर ने अपनी बेटी की शादी की थी।

वहीं अब 10 जून 2022 को खातिजा वेडिंग रिसेप्शन हुआ। एआर रहमान की बेटी और दामाद रियासदीन शेख मोहम्मद की रिसेप्शन पार्टी में बॉलिवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) भी पहुंची। इसके अलावा भी कई हस्तियों ने शिरकत की।

इंटरनेट पर खातिजा के वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीरें सामने आई हैं। एआर रहमान (AR Rahman) के बेटी खातिजा के इस फंक्शन में तमिलनाडु मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी पहुंचे थे।

मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) ने सोशल मीडिया पर खातिजा (AR Rahman Daughter) के रिसेप्शन की झलकियों को शेयर किया। वह इंडियन लुक में इस खास मौके पर पहुंचीं तो एआर रहमान भी ब्लू आउटफिट में नजर आए।

नई नवेली दुल्हन (Khatija) परपल आउटफिट तो सिंगर के दामाद थ्री-पीस में नजर आए। हाल में ही एआर रहमान बेटी खातिजा की वेडिंग एल्बम (Khatija Wedding) वीडियो भी शेयर किया था। इस वीडियो में इस ग्रैंड शादी का नजारा, दुल्हन-दूल्हा और तमाम तैयारियों को देखा जा सकता है।

 

 

 

 

First published on: Jun 11, 2022 02:40 PM