Tuesday, 23 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

क्या दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं Alia Bhatt? वायरल तस्वीर में Ranbir Kapoor का पोज देख फैंस बोले- ‘जल्द आएगा नन्हा मेहमान’

Alia Bhatt Pregnancy Rumours: आलिया भट्ट से फैंस सवाल करने लगे हैं कि कोई खुशखबरी है क्या? कपूर परिवार की बहू की दूसरी प्रेग्नेंसी के कयास लगाए जा रहे हैं. अब रूमर्स की वजह रणबीर और आलिया की एक दिवाली फोटो बनी है, जिसे देख लोगों को आलिया की पहली प्रेग्नेंसी याद आ गई. अब इस फोटो में ऐसा क्या है? चलिए जानते हैं.

Edited By : Ishika Jain | Updated: Oct 23, 2025 14:11
Share :
आलिया भट्ट क्या फिर बनने वाली हैं मां? (Photo Credit- Instagram)

Alia Bhatt Pregnancy Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपने दिवाली पोस्ट के बाद से लाइमलाइट में हैं. फैमिली के साथ कपूर परिवार की बहू ने दिवाली सेलिब्रेशन की झलक दिखाकर सबका अटेंशन ग्रैब कर लिया. इसी बीच अब रणबीर कपूर की वाइफ को लेकर ये खबर फैल गई है कि वो दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं. कहा जा रहा है कि नीतू कपूर की बहू रानी अपने नए घर में दूसरे बच्चे का स्वागत करेंगी. राहा को छोटा भाई या बहन मिलने वाला है और रणबीर-आलिया तीन से चार होने जा रहे हैं. ये हमारे नहीं बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स के दावे हैं, जो वो आलिया की दिवाली फोटोज को देखते हुए कर रहे हैं.

आपको बता दें, एक तस्वीर में रणबीर कपूर आलिया भट्ट को अपनी बाहों में भरकर उनके पेट पर हाथ रखे हुए नजर आए. पिंक कुर्ती के साथ ग्रीन धोती स्कर्ट पहने आलिया पति के साथ रोमांटिक पोज दे रही हैं. अब इन दोनों के यूं खड़े होकर पोज देने के तरीके ने अफवाहों के बाजार में नई चर्चा छेड़ दी है. लोग सवाल कर रहे हैं कि आलिया दोबारा प्रेग्नेंट तो नहीं हैं? दरअसल, इस तस्वीर को देख फैंस को वो वेडिंग रिसेप्शन फोटो याद आ गई, जब आलिया पहली बार प्रेग्नेंट थीं और रणबीर ने उनके बेबी बंप को अपने हाथों से हाइड किया था. अब लंबे वक्त बाद आलिया और रणबीर फिर से वही पोज देते नजर आए हैं, तो लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि ये आलिया की दूसरी प्रेग्नेंसी का हिंट हो सकता है.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 23, 2025 02:03 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola