Friday, 19 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Alia Bhatt की Alpha की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

आलिया भट्ट, शरवरी वाघ स्टारर फिल्म अल्फा का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. वहीं, हाल ही में मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट अनाउंस कर दी है. फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

---विज्ञापन---

Alpha
Alpha

आदित्य चोपड़ा की निर्मित आलिया भट्ट, शरवरी वाघ और बॉबी देओल की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘अल्फा’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यह पहली महिला स्पाई थ्रिलर मूवी है. वहीं, अब मेकर्स ने मूवी की रिलीज डेट कंफर्म कर दी है. तो चलिए जानते हैं फिल्म किस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

इस दिन रिलीज होगी अल्फा

दरअसल, हाल ही में आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने अल्फा का नया पोस्टर भी शेयर किया है. इसमें आलिया भट्ट की हल्की सी झलक देखने को मिल रही है.एक्ट्रेस के इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “अल्फा 10.7.2026 को सिनेमाघरों में. बता दें कि यह आदित्य चोपड़ा के स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला स्पाई थ्रिलर मूवी है.

---विज्ञापन---

फैंस के बीच दिखी फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट

जैसे ही एक्ट्रेस ने फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस की, वैसे ही फैंस में इसको लेकर एक्साइटमेंट देखने को मिली. एक यूजर ने लिखा, “आखिरकार यह आ रही है. वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, “रिलीज डेट देखकर मेरी धड़कनें एकदम रुक गईं, अल्फा तो पहले से ही लीजेंडरी है.

बॉबी देओल और आलिया के बीच चल रही थी अनबन

बता दें कि फिल्म को लेकर बीते दिनों खबरें सामने आईं थी कि आलिया भट्ट और बॉबी देओल के बीच सेट पर अनबन चल रही है. जिसके कारण फिल्म की रिलीज में देरी हो सकती है. हालांकि इन अफवाहों के बीच अब मेकर्स ने रिलीज डेट अनाउंस कर दी है. वहीं, इस मूवी का किसी के साथ क्लैश भी नहीं होगा, जिससे मूवी को अच्छी शुरुआत भी मिल सकती है.

लव एंड वॉर में दिखेंगी आलिया

आलिया भट्ट इस फिल्म के अलावा संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनने वाली लव एंड वॉर में भी नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल दिखाई देंगे.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- फिल्ममेकर पार्थिबन पर बरसीं Trisha Krishnan, Thalapathy Vijay संग रिसेप्शन अटेंड करने पर कसा था तंज

First published on: Mar 09, 2026 11:34 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola