Friday, 19 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

फिल्ममेकर पार्थिबन पर बरसीं Trisha Krishnan, Thalapathy Vijay संग रिसेप्शन अटेंड करने पर कसा था तंज

तलाक की खबरों के बीच थलापति विजय को हाल ही में तृषा कृष्णन के साथ एक रिसेप्शन पार्टी में देखा गया था. जिसके बाद फिल्ममेकर पार्थिबन ने तृषा पर तंज कसा था. वहीं अब एक्ट्रेस ने इसपर पलटवार किया है.

---विज्ञापन---

Trisha Krishnan-Thalapathy Vijay
Trisha Krishnan-Thalapathy Vijay

थलापति विजय इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. एक्टर का नाम एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ जोड़ा जा रहा है. क्योंकि हाल ही में उनकी तलाक की खबरें सामने आईं थी और इसमें उनकी पत्नी ने बिना किसी अन्य महिला का नाम लिए विजय पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है. इसी बीच तृषा और विजय को एक रिसेप्शन पार्टी एक साथ देखा गया था, जिसके बाद फिल्ममेकर पार्थिबन ने भी इसपर कमेंट किया था और अब एक्ट्रेस ने इस पूरे मामले पर रिएक्ट किया है. हालांकि उन्होंने बिना नाम लिए ही फिल्म मेकर को मुंह तोड़ जवाब दिया है.

तृषा ने किया पलटवार

दरअसल, तृषा कृष्णन ने अपने एक्स हैंडल पर 8 मार्च को एक पोस्ट शेयर किया था. इस पोस्ट में उन्होंने एक इवेंट और फोटोज के बारे में बात की. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “मुझे हाल ही में आयोजित एक इवेंट के आयोजकों ने बताया कि मेरा नाम और फोटोज आखिरी वक्त में एक व्यक्ति के रिक्वेस्ट पर शामिल किए गए थे, जिसका मैसेज उसके सहायक के माध्यम से दिया गया था. माइक्रोफोन पर कही गई बात बुद्धिमानी वाली नहीं हो जाती. यह केवल मूर्खता को और ज्यादा साफ कर देता है. बिना जानकारी के बोले गए भद्दे शब्द बोलने वाले के बारे में ज्यादा पता चलता है, न कि उस व्यक्ति के बारे में जिसेके बारे में वो बात कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

पार्थिबन ने तृषा पर कसा था तंज

पार्थिबन ने हाल ही में एक अवॉर्ड शो में पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने उन हसीनाओं के बारे में बात की थी, जिनके साथ वो काम कर चुके हैं. इस दौरान जैसे ही स्क्रीन पर तृषा की फोटो आई तो उन्होंने हैरान करने वाला कमेंट किया. उन्होंने कहा, “इस कुंडावई को कुछ दिनों के लिए घर पर ही रहना चाहिए, ये अच्छा होगा. उन्हें बाहर निकलने मत दो. हालांकि यह रिएक्शन उस दौरान सामने आया है, जब तृषा को विजय के साथ एक रिसेप्शन पार्टी में देखा गया था. दोनों ही साथ में पोज करते हुए मुस्कुराते हुए नजर आए थे.

विजय की पत्नी ने दी तलाक की अर्जी

थलापति विजय की पर्सनल लाइफ को लेकर बात करें तो एक्टर की पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने 27 साल तलाक की अर्जी दी है. उन्होंने एक्टर पर धोखा देने और एक्स्ट्रामैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है. इसके अलावा उन्होंने थलापति और विजय की रिसेप्शन फोटोज वायरल होने के बाद एक नई अर्जी दी थी. उन्होंने ससुराल में रहने या फिर नया घर देने की मांग की थी. इस मामले की अगली सुनवाई 20 अप्रैल को होनी है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Box Office Report:The Kerala Story 2 को बॉक्स ऑफिस पर पूर हुए 10 दिन, जानें कितनी हुई टोटल कमाई

First published on: Mar 09, 2026 10:07 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola