Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Housefull 5 की धमाकेदार ओपनिंग, पहले ही दिन Thug Life को पछाड़ बॉक्स ऑफिस पर मारी बाजी

Housefull 5 Box Office Collection Day 1: 'हाउसफुल 5' ने पहले ही दिन धमाकेदार कमाई कर ठग लाइफ को पीछे छोड़ दिया है। चलिए जानते हैं मूवी ने ओपनिंग डे पर कितने नोट छाप डाले?

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

Housefull 5 Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर मूवी ‘हाउसफुल 5’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। मेकर्स ने जब से मूवी का ट्रेलर जारी किया था तभी से फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार था। वहीं पहले ही दिन इस कॉमेडी मर्डर मिस्ट्री मूवी ने धमाकेदार ओपनिंग कर सबको चौंका दिया। साजिद नाडियाडवाला की इस मूवी ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर कमल हासन की एक्शन मूवी ‘ठग लाइफ’ को भी पीछे छोड़ दिया है। चलिए जानते हैं पहले दिन मूवी ने कितने नोट छापे?

यह भी पढ़ें: Housefull 5 का डबल धमाका, जानिए कौन से क्लाइमेक्स में शामिल असली कातिल और क्यों आपको दोनों देखने चाहिए

---विज्ञापन---

‘हाउसफुल 5 ने पहले दिन कितनी की कमाई?

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार पहले दिन मूवी ने 23 करोड़ का धमाकेदार बिजनेस किया। वहीं इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 28.88% रही। शोज की बात करें तो सुबह के शो 13.86%, दोपहर के शो 28.00%, शाम के शो 28.01% और रात के शो 45.65% रहे। बॉलीवुड की ये पहली मूवी है जिसे दो क्लाइमैक्स के साथ रिलीज किया गया है। वहीं पहले दिन का आंकड़ा देखकर तो लग रहा है ऑडियंस को मूवी काफी पसंद आई।

---विज्ञापन---

‘ठग लाइफ’ की कमाई

वहीं दूसरी ओर कमल हासन की ‘ठग लाइफ’ की बात करें तो मूवी ने दूसरे दिन 7.50 करोड़ की ही कमाई की। इसकी तमिल ऑक्यूपेंसी 31.41% रही। इस मूवी ने पहले दिन 15.5 करोड़ का बिजनेस किया था, जो ‘हाउसफुल 5’ से काफी पीछे है। कमल हासन की इस मूवी ने दो दिन में 23 करोड़ कमाए हैं। वहीं अक्षय कुमार की मूवी ने इतनी कमाई पहले ही दिन कर डाली।

---विज्ञापन---

अक्षय की मूवी को मिला पॉजिटिव रिस्पॉन्स

‘हाउसफुल 5’ के रिव्यू भी काफी अच्छे आ रहे हैं। हर कोई इसका पॉजिटिव रिव्यू ही दे रहा है। मूवी में अक्षय कुमार के साथ-साथ 20 स्टार्स शामिल हैं। इनमें अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडीस, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, नाना पाटेकर, जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और फरदीन खान जैसे सितारे शामिल हैं। मूवी में अभिषेक, रितेश और अक्षय की कॉमेडी को काफी पसंद किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: Housefull 5 Review: 3 जॉली, 1 वसीयत और मर्डर मिस्ट्री… ‘हाउसफुल 5’ में सब कुछ है मसालेदार!

---विज्ञापन---
First published on: Jun 07, 2025 06:39 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola