बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार इन दिनों अपनी लेटेस्ट मूवी ‘हाउसफुल 5’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। वहीं अक्षय बॉलीवुड में अपने एक्शन सीन्स के लिए जाने जाते हैं। हाल ही में एक्टर के स्टंट की तुलना हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज से की गई। वहीं इस पर अब अक्षय ने चुप्पी तोड़ते हुए बयान जारी किया है। खिलाड़ी कुमार ने खुद को क्लासिक कार्टून से कंपेयर कर दिया। आइए आपको भी बताते हैं एक्टर ने क्या कुछ कहा?
यह भी पढ़ें: Tom Cruise को Governors Awards 2025 में मिलेगा Oscar, लिस्ट में और किन-किन स्टार्स का नाम शामिल?
हंसते हुए तुलना को नाकारा
पिंकविला को हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अक्षय कुमार ने टॉम क्रूज से कंपेयर होने को लेकर चुप्पी तोड़ी है। दरअसल हाल ही में टॉम क्रूज ने जो ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ में एयरप्लेन स्टंट किया है, उसे अक्षय कुमार के वायरल एयरप्लेन सीक्वेंस से कंपेयर किया जा रहा था। अक्षय कुमार से जब इस बारे में उनकी राय मांगी गई तो उन्होंने हंसते हुए इस तुलना को सिरे से टाल दिया।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
‘टॉम एंड जेरी’ से इंस्पायर
साथ ही एक्टर ने कहा कि आप जानते हैं कि मुझे ऐसे स्टंट करने की प्रेरणा किससे मिलती है? तो मैं बता दूं ऐसे सीन्स के लिए मुझे ‘टॉम एंड जेरी’ से प्रेरणा मिलती है। एक्टर ने आगे कहा कि मुझे याद है कि एक एपिसोड में टॉम प्लेन से लटकते हुए आते हैं और जेरी को उठाते हैं, इसके बाद मैंने अपनी फिल्म ‘सबसे बड़ा खिलाड़ी’ में सेम स्टंट को अपनाया। साथ ही इसके बाद इससे मिलता जुलता स्टंट सीक्वेंस ‘खिलाड़ी 420’ मूवी में भी फिल्माया गया। तो मैं साफ करना चाहूंगा कि मेरे स्टंट ‘टॉम एंड जेरी से प्रेरित हैं।
रियल स्टंट करने के लिए मशहूर अक्षय कुमार
बता दें बॉलीवुड में अक्षय कुमार अपने रियल स्टंट के लिए जाने जाते हैं। जैसे टॉम क्रूज को हॉलीवुड में देखा जाता है वैसे ही अक्षय ने भी अपनी पहचान बॉलीवुड में बना ली है। अक्षय कभी भी अपनी फिल्मों में स्टंट बॉय का सहारा नहीं लेते, उन्हें खुद ही स्टंट करते देखा जाता है।
यह भी पढ़ें: 12वें दिन भी Housefull 5 नहीं निकाल पाई बजट, फ्लॉप की ओर बढ़ी Akshay Kumar की फिल्म?