Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Housefull 5 की कमाई में लगातार हो रही गिरावट, बॉलीवुड की सबसे महंगी कॉमेडी फिल्म निकली फुस्स!

Housefull 5 Box Office Collection Day 13: अक्षय कुमार की कॉमेडी मूवी 'हाउसफुल 5' की कमाई बॉक्स ऑफिस पर लगातार गिरती नजर आ रही है। 13वें दिन भी मूवी ने अभी तक बजट पार नहीं किया है। आइए आपको भी बताते हैं मूवी ने कितनी कमाई की?

---विज्ञापन---

Photo Credit- Instagram

Housefull 5 Box Office Collection Day 13: अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर मूवी ‘हाउसफुल 5’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं। बॉलीवुड की सबसे महंगी कॉमेडी फिल्म फुस्स होती दिखाई दे रही है। मूवी ने अभी तक भी बजट पार नहीं किया है। बड़ी स्टार कास्ट होने के बावजूद भी मूवी की कमाई में लगातार गिरावट ही देखने को मिल रही है। हालांकि बीते मंगलवार मूवी की कमाई में थोड़ा उछाल देखा गया था, लेकिन अब फिर बॉक्स ऑफिस पर इसका ग्राफ नीचे गिरता नजर आ रहा है। आइए आपको भी बताते हैं मूवी ने अब तक कितनी कमाई की है?

यह भी पढ़ें: 5 बड़ी फिल्मों का रिकॉड तोड़ने वाली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप, आमिर-अमिताभ ने निभाया था लीड रोल

---विज्ञापन---

13वें दिन मूवी की कमाई

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार मूवी ने 13वें दिन 3 करोड़ की कमाई की। ये मूवी की अब तक की सबसे कम कमाई है। इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 9.16% रही। मूवी के शोज की बात करें तो सुबह के शो 5.63%, दोपहर के शो 10.71%, शाम के शो  9.73% और रात के शो 10.55% रहे।

---विज्ञापन---

मूवी ने अब तक कितने छापे नोट?

मूवी ने पहले दिन 24 करोड़ का धमाकेदार बिजनेस किया था। वहीं वीकेंड पर भी मूवी ने अच्छी-खासी कमाई की। इससे सबको लगा था कि ये इस साल की सबसे बड़ी हिट साबित हो सकती है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर अब कमाई के मामले में मूवी रेंगती दिखाई दे रही है। 250 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने अभी तक 165.25 करोड़ ही कमाए।

मूवी में कितने स्टार्स शामिल?

बॉलीवुड में ये मूवी सबसे महंगी कॉमेडी मूवी बताई जा रही है। वहीं इसके साथ ही मूवी में 20 स्टार्स शामिल हैं। इनमें अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, नाना पाटेकर, फरदीन खान, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, जॉनी लिवर, नरगिस फाखरी, सौंदर्या शर्मा, जैकलीन फर्नांडीस, चित्रांगदा सिंह, सोनम बाजवा, डीनो मोरिया और चंकी पांडे जैसे कलाकार शामिल हैं। वहीं ये पहली फ्रेंचाइजी है जिसके बॉलीवुड में पांच पार्ट रिलीज हुए हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Housefull 5 की सक्सेस के बाद अभिषेक बच्चन का आया क्रिप्टिक पोस्ट, खुद को ‘गायब’ होने की लिखी बात

First published on: Jun 19, 2025 06:36 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola