Sunday, 1 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

आज तक अधूरा है ऐश्वर्या राय का ये सपना! मिस वर्ल्ड बनने के बाद करना चाहती थी ये काम

Aishwarya Rai Birthday Special Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का जन्मदिन है. क्या आप जानते हैं ऐश्वर्या राय का एक ऐसा सपना है, जो अभी तक पूरा नहीं हुआ.

Aishwarya Rai Birthday Special Story: बॉलीवुड की पॉपुलर और खूबसूरत एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार ऐश्वर्या राय बच्चन के लिए आज दिन बहुत ही ज्यादा खास है, क्योंकि उनका जन्मदिन है. ग्लोबल लेवल पर भारत का नाम रोशन करने वाली ऐश्वर्या राय आज अपना 53वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. इस खास मौके पर परिवार से लेकर फैंस और बॉलीवुड सितारों तक से शुभकामनाओं के संदेश मिल रहे हैं. ऐश्वर्या राय उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जिन्होंने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी काम किया है. ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद ही फिल्मी दुनिया में आ गईं और सभी की फेवरेट बन गईं. लेकिन क्या आप जानते हैं ऐश्वर्या राय का एक ऐसा सपना है, जो अभी तक पूरा नहीं हुआ.

ऐश्वर्या राय की पढ़ाई

कर्नाटक के मैंगलोर में 1 नवंबर 1973 को जन्मीं ऐश्वर्या राय के पिता कृष्णराज राय मरीन इंजीनियर थे. वहीं, उनकी मां वृंदा राय एक राइटर हैं. पिता की नौकरी के चलते उनका परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया. ऐश्वर्या राय ने मुंबई में ही अपनी पढ़ाई पूरी की. स्कूल टाइम से ऐश्वर्या राय बहुत ही इंटेलिजेंट स्टूडेंट थीं. उनका फेवरेट सब्जेक्ट साइंस था. ऐश्वर्या राय हमेशा से एक आर्किटेक्ट बनना चाहती थीं. कॉलेज में भी उन्होंने आर्किटेक्चर में एडमिशन लिया था. कॉलेज में पढ़ाई करते हुए उन्होंने साल 1994 में मिस इंडिया कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया, जहां सुष्मिता सेन विनर बनीं और ऐश्वर्या शो की रनर-अप रहीं.

---विज्ञापन---

पूरा नहीं हुआ सपना

ऐश्वर्या राय ने मिस इंडिया जीतने के बाद उसी साल मिस वर्ल्ड कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया. इस कॉम्पिटिशन में ऐश्वर्या राय ने भारत का प्रतिनिधित्व किया और मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर लिया. उस वक्त ऐश्वर्या अपनी आर्किटेक्चर की पढ़ाई के दूसरे साल में थीं. मिस वर्ल्ड जीतने के बाद ऐश्वर्या राय ने अपनी पढ़ाई जारी रखने की पूरी कोशिश की. लेकिन मॉडलिंग और फिल्मों की वजह से उन्हें अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़नी पड़ी.

अब तक अधूरा है सपना

जी कैफे को दिए एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या राय ने इस बारे में बात की थी. उन्होंने बताया कि वो उस वक्त पढ़ना चाहती थीं और आर्किटेक्ट बनने का सपना पूरा करना चाहती थीं. लेकिन लगातार काम मिलने की वजह से वह ऐसा नहीं कर पाईं.

First published on: Nov 01, 2026 03:35 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो