Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

दोस्त और EX CM Vijay Rupani के निधन से टूट गए विवेक ओबेरॉय, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट

अहमदाबाद के प्लेन क्रैश में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी की मौत हो गई है। यह बॉलीवुड एक्टर के दोस्त थे, अपने दोस्त के जाने पर एक्टर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए शोक जताया है।

---विज्ञापन---

Vijay Rupani death
Vijay Rupani death

अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट के अचानक क्रैश होने के बाद से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ रही है। हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की भी मौत हो गई। इस दुखद खबर ने ना सिर्फ राजनीतिक गलियारों को हिला दिया, बल्कि बॉलीवुड में भी गहरा असर छोड़ा है। एक्टर विवेक ओबेरॉय ने अपने दोस्त के जाने पर भावुक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दुख जताया है।

दोस्त के जाने का गहरा सदमा 

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की एयर इंडिया की फ्लाइट क्रैश में मौत हो गई है। यह हादसा दोपहर में जह फ्लाइट मेघाणी नगर इलाके के बीजे मेडिकल कॉलेज यूजी हॉस्टल के पास क्रैश हो गई तब हुआ। इस हादसे में विमान में सवार 242 में से एक को छोड़कर सब लोगों की मौत हो गई। बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने अपने करीबी दोस्त रूपाणी के निधन पर गहरा दुख जताया है।

---विज्ञापन---

विवेक ओबेरॉय सोशल मीडिया पोस्ट 

उन्होंने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट भी शेयर किया है जिसमें उन्होंने लिखा, “मेरे प्रिय मित्र और गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी की दुखद मृत्यु की खबर सुनकर मन बहुत दुखी है। गुजरात के लिए उनका योगदान बहुत बड़ा था। उनकी पत्नी और बच्चों के लिए मेरी गहरी संवेदनाएं हैं, जो लंदन में उनके लौटने का इंतजार कर रहे थे।”

---विज्ञापन---

 

यह भी पढ़ें: संजय कपूर और करिश्मा कपूर की कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी, कौन थे एक्ट्रेस के Ex हस्बैंड?

---विज्ञापन---

क्या बोले विवेक ओबेरॉय? 

ETNow के रियल्टी कॉन्क्लेव एंड अवॉर्ड्स 2025 में भी विवेक ओबेरॉय ने इस हादसे पर दुख जताया है। इस दौरान एक्टर ने कहा कि, “गुजरात के जिन परिवारों ने इस हादसे में अपने लोग खोए हैं, उनके लिए मेरी प्रार्थनाएं हैं। हम सभी को एकजुट होकर प्रार्थना करनी चाहिए।”

 विमान हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या 200 पार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फ्लाइट में 232 यात्री और 10 क्रू सदस्य थे। इनमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक शामिल थे। विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर एक होस्टल से जाकर टकरा गया, जिससे कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बचाव कार्य अभी भी जारी है और कुछ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वैसे अब तक की रिपोर्ट में बताया गया है कि प्लाइट में मौजूद कुल 242 लोगों में सिर्फ एक को छोड़कर सभी की मौत हो गई है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash में टूटा विक्रांत मैसी का परिवार, बोले, ‘दर्द को शब्दों में बयां नहीं कर सकता’

First published on: Jun 13, 2025 09:28 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola