Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ahmedabad Plane Crash में टूटा विक्रांत मैसी का परिवार, बोले, ‘दर्द को शब्दों में बयां नहीं कर सकता’

अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया फ्लाइट हाहसे से विक्रांत मैसी का परिवार बिखर गया है। इस मामले में एक्टर ने एक दर्दभरा पोस्ट शेयर करते हुए जानकारी दी।

---विज्ञापन---

Vikrant Massey cousin Clive Kunder
Vikrant Massey cousin Clive Kunder

अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 के क्रैश ने पूरे देश को दहसत में डाल दिया है। इस दर्दनाक हादसे में 200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। लेकिन बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी के लिए ये सिर्फ एक खबर नहीं, लेकिन उनका परिवार बिखर गया है। हादसे में विक्रांत के चाचा के बेटे और फ्लाइट के फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर की जान चली गई है। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए विक्रांत ने अपने टूटे दिल का दर्द शेयर किया और लिखा, ‘इस दुख को शब्दों में बयां नहीं कर सकता।

टेक-ऑफ के कुछ मिनट बाद हुआ हादसा

12 जून 2025 को एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171, जो अहमदाबाद से लंदन जा रही थी उसका टेक-ऑफ के कुछ ही मिनटों बाद ही हादसा हो गया। दोपहर 1:38 बजे उड़ान भरने के बाद, यह मेघाणी नगर इलाके में एक पेड़ से टकरा गई और फिर गिरकर क्रैश हो गई। फ्लाइट में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें से 241 लोगों की मौत हो गई है। इस दर्दनाक हादसे में बॉलीवुड एक्टर विक्रांत मैसी के परिवार पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। विक्रांत ने खुद सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि उनके चाचा क्लिफर्ड कुंदर ने अपने बेटे क्लाइव कुंदर को खो दिया है। क्लाइव इस फ्लाइट में फर्स्ट ऑफिसर (सह-पायलट) के तौर पर तैनात थे।

---विज्ञापन---

इंस्टाग्राम पोस्ट में एक्टर का छलका दर्द

विक्रांत मैसी ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए अपने कजिन के जाने की जानकारी शेयर की। एक्टर ने पोस्ट में लिखा, “मेरे दिल को तोड़कर रख दिया इस दुखद हादसे ने। यह और भी ज्यादा तकलीफदेह है क्योंकि मेरे चाचा, क्लिफर्ड कुंदर ने अपने बेटे क्लाइव कुंदर को खो दिया, जो इस फ्लाइट का फर्स्ट ऑफिसर था। भगवान मेरे चाचा और सभी प्रभावित परिवारों को ताकत दे।”

अहमदाबाद प्लेन क्रैश में विक्रांत मैसी के चचेरे भाई की मौत, करीबी के निधन पर एक्टर ने बयां किया दर्द

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर निधन, सैफ-करीना से लेकर मलाइका तक एक्ट्रेस के घर देने पहुंचे श्रद्धांजलि

फिल्म इंडस्ट्री से भी उठीं संवेदना की आवाजें

हादसे के बाद देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है। बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने सोशल मीडिया के जरिए संवेदनाएं जाहिर की हैं। शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा, आमिर खान जैसे बड़े सितारों ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों के साथ खड़े रहने की बात भी कही है।

---विज्ञापन---

कौन थे पायलट और सह-पायलट?

एयर इंडिया की ओर से जारी बयान में बताया गया कि फ्लाइट में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, एक कनाडाई और सात पुर्तगाली नागरिक सवार थे। विमान को कैप्टन सुमीत सभरवाल कमांड कर रहे थे, जिनके पास 8,200 घंटे की उड़ान का अनुभव था। फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर, यानी विक्रांत मैसी के भाई, ने अब तक 1,100 घंटे की फ्लाइंग पूरी कर रखी थी।

यह भी पढ़ें: Plane Crash में इन स्टार्स ने गवांई जान, एक तो रहीं अमिताभ बच्चन की एक्ट्रेस

---विज्ञापन---
First published on: Jun 13, 2025 07:44 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola