बॉलीवुड में कब किसका विवाद किस से हो जाए कुछ पता नहीं चलता है। अब सिंगर मीका सिंह को ही ले लीजिए मीका आए दिन किसी न किसी कॉन्ट्रोवर्सी में आते रहते हैं। अब एक बार फिर से मीका सिंह विवादों में आ गए हैं। मीका का विवाद इस बार पाकिस्तान से जुड़ा हुआ है। दरअसल बीते दिनों की मिका सिंह पाकिस्तान एक परफॉर्मेंस के लिए गए थे। मीका पाकिस्तान एक शादी समारोह में शामिल देने के लिए गए थे लेकिन अफसोस मीका को पाकिस्तान जाना भारी पड़ गया है दरअसल इस वक्त भारत और पाकिस्तान के रिश्ते कुछ ठीक नहीं चल रही है पुलवामा अटैक के बाद ही दोनों देशों में विवाद चल रहा है वहीं बीते दिनों ही देश की मौजूदा सरकार ने जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटा दिया है मोदी सरकार के इस फैसले के बाद तो पाकिस्तान के लोग जैसे बौखला गए हैं इसी के चलते दोनों देशों में तनाव चल रहा है लेकिन मिका सिंह इसी तनाव के बीच पाकिस्तान में परफॉर्म करने के बाद विवादों में आ गए हैं।
हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है वीडियो में दिखा पाकिस्तान में परफॉर्म करते दिख रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद मीका सिंह का काफी विरोध हो रहा है। इसी के चलते अब ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने मीका सिंह पर बैन लगाया है। ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन के प्रेसिडेंट सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी कर इसकी जानकारी दी है। इतना ही नहीं एसोसिएशन के प्रेसिडेंट ने कहा है कि, “मीका के मूवी प्रोडक्शन हाउस, म्यूजिक कंपनी और ऑनलाइन कंटेंट प्रोवाइडर के साथ उनके सभी कॉन्ट्रैक्ट्स को बॉयकॉट करने का फैसला लिया गया है. इसके अलावा एसोसिएशन ने मीका की सभी फिल्मों, गाने और एंटरटेनमेंट कंपनी के साथ काम करने पर भी रोक लगाने का फैसला किया है।
इतना ही नहीं एसोसिएशन अध्यक्ष ने ये भी कहा है कि बॉलीवुड में और इंडस्ट्री में कोई भी मीका के साथ काम नहीं करेगा और इस बात का खास ध्यान रखा जाएगा। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा है कि अगर मीका के साथ कोई काम करेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मीका सिंह पाकिस्तान में परवेज मुशर्रफ की किसी रिश्तेदार की शादी में परफॉर्म करने के लिए गए थे। फिलहाल तो अब फिर से मीका सिंह विवादों में आ गए हैं। अब देखना यह है कि मीका का यह विवाद आखिर कब खत्म होता है।