Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ahmedabad Plane Crash को कंगना रनौत ने बताया दुखद, पोस्ट में छलका दर्द

Ahmedabad Plane Crash: कंगना रनौत हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं और अहमादाबाद विमान हादसे में पर एक्ट्रेस का दर्द छलका पड़ा है। गुजरात के अहमदाबाद में प्लेन क्रैश हुआ है, जिसमें 30 लोगों के मरने की खबर आ रही है।

---विज्ञापन---

Ahmedabad Plane Crash
कंगना रनौत (Image Credit: e24)

Ahmedabad Plane Crash: कंगना रनौत हर मुद्दे पर अपनी राय रखती हैं और अहमादाबाद विमान हादसे में पर एक्ट्रेस का दर्द छलका पड़ा है। गुजरात के अहमदाबाद में प्लेन क्रैश हुआ है, जिसमें कई लोगों के मरने की खबर आ रही है। 12 जून 2025 की दोपहर में हुए इस दर्दनाक हादसे से पूरा देश गमगीन हो गया है, इस प्लेन में 250 करीबन लोग शामिल थे। अब इस दुखद खबर के सामने आते ही एक्ट्रेस और नेता कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर दुख जाहिर किया है।

विमान हादसे से कंगना रनौत का टूटा दिल

कंगना रनौत ने एक्स पर ट्वीट कर अहमदाबाद विमान हादसे पर शोक जताते हुए लिखा, ‘अहमदाबाद विमान हादसे का समाचार अत्यंत दुखद एवं पीड़ादायक है।ईश्वर से सभी के सकुशल होने की प्रार्थना करती हूं, ईश्वर इस संकट की घड़ी में सभी प्रभावित परिवारों को संबल प्रदान करें।’

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

रेस्क्यू ऑपरेशन जारी 

अहमदाबाद में इस भयानक विमान हादसे के बाद अब NDRF-BSF और सेना की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं। जहां पर बचाव और राहत का काम किया जा रहा है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया का पैसेंजर प्लेन बोइंग ड्रीमलाइन 787 क्रैश हो गया है और इस दर्दनाक खबर के सामने आते ही लोग परेशान हो गए हैं। बताया जा रहा है कि इस प्लेन में 242 यात्री सवार थे, जिसमें से कई लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है।

किस जगह पर हुआ प्लेन क्रैश

गुजरात के अहमदाबाद में ये विमान हादसा मेघानी नगर के निवासी इलाके के पास हुआ है। ये दुर्घटना अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतराष्ट्रीय हवाई अड्डा की रनवे 23 से टेक ऑफ के तुंरत बाद लगभग 1:38 बजे के करीब हुआ है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘जश्न मनाना सही नहीं…’, Ahmedabad Plane Crash के बाद सलमान खान का इवेंट हुआ कैंसिल

First published on: Jun 12, 2025 04:05 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola