---विज्ञापन---

निक-प्रियंका के बाद अब जॉय और सोफी करेंगे शादी, जेठानी की वेडिंग में खूब धमाल मचाएंगी देसी गर्ल !

हाल ही में बॉलीवुड एक ग्रांड वेडिंग हुई है। ये वेडिंग रही प्रियंका चोपडा़ और निक जोनस की। धूमधाम से कल ही देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की शादी हो चुकी है। प्रियंका ने हिंदू रीति रिवाज से निक जोनस से शादी कर ली है। दोनों की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन में हुई है। शाही […]

हाल ही में बॉलीवुड एक ग्रांड वेडिंग हुई है। ये वेडिंग रही प्रियंका चोपडा़ और निक जोनस की। धूमधाम से कल ही देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की शादी हो चुकी है। प्रियंका ने हिंदू रीति रिवाज से निक जोनस से शादी कर ली है। दोनों की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन में हुई है। शाही हाथी-घोड़े पर सवार होकर निक जोनस ने एंट्री की और प्रियंका को अपनी दुल्हन बनाया। दोनों की शादी की हर रस्म उम्मेद भवन में निभाई गई है। राजशाही ठाठबाठ से दोनों की शादी हुई है। 

दोनों की शादी में हॉलीवुड जगत के कई सितारे शामिल हुए हैं। इसमें जोनस परिवार तो शामिल रहा ही साथ ही प्रियंका के दोस्त भी आए। वहीं शादी में सबसे ज्यादा सोफी टर्नर ने खींचा है। सोफी के इंडिया में बहुत फैंस भी है। रिश्ते में सोफी प्रियंका की जेठानी लगेंगी। 

हालांकि सोफी और जॉय ने अभी शादी नहीं की है। अब खबर आ रही है कि अगले साल जोनस फैंमिली में एक और धमाकेदार शादी हो रही है। ये शादी सोफी टर्नर औऱ जॉय जोनस की ही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सोफी औऱ जॉय अगले साल मई 2019 में शादी कर लेंगे। हाल ही में अमेरिकन कोच माइक बायर ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर की। 

जिसमें ये खुलासा किया है कि ये दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। इस क्लिप में एक सफेद बाक्स पर सोने से लिखा हुआ था, 'सोफी और जो-2019 फ्रांस'। ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

बता दें कि सोफी अमेरिकन टीवी स्टार है और गेम्स ऑफ थ्रोन्स जैसे शोज में काम कर चुकी हैं। सोफी और जॉय 1 साल से ज्यादा समय से रिलेशन में है। दोनों लिवइन में हैं और इंगेज्ड हैं। खैर अब प्रियंका घर की छोटी बहू है और वो अब अपनी जेठाऩी सोफी की शादी में खूब धमाल मचाने वाली है।

First published on: Dec 03, 2018 10:09 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.