---विज्ञापन---

Sonam Kapoor Net Worth: लग्जरी लाइफ की शौकीन हैं सोनम कपूर, कुल नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

Sonam Kapoor Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर फैमिली से लेकर फैंस तक एक्ट्रेस को बर्थडे विश दे रहे हैं। इस मौके पर आइए जानते हैं एक्ट्रेस की नेट वर्थ। बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं सोनम (Sonam Kapoor Net Worth) बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आज […]

sonam kapoor
sonam kapoor

Sonam Kapoor Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर फैमिली से लेकर फैंस तक एक्ट्रेस को बर्थडे विश दे रहे हैं। इस मौके पर आइए जानते हैं एक्ट्रेस की नेट वर्थ।

बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं सोनम (Sonam Kapoor Net Worth)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर आज यानी 9 जून को अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उनका जन्म मुंबई में एक्टर अनिल कपूर के घर हुआ था। एक्ट्रेस ने अपने अबतक के करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। हालांकि पिछले काफी वक्त से वे फिल्मों से दूर हैं। दरअसल शादी के बाद से ही सोनम कपूर ने इंडस्ट्री से कुछ दूरी सी बनाकर रखी है। इसके बाद उन्होंने बेटे वायु को जन्म दिया और अब वे पैरेंटिंग एंज्वॉय कर रही हैं। फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस बिजनेस में भी काफी सक्रीय हैं जिससे उनकी अच्छी-खासी कमाई हो जाती है।

ये भी पढ़ेंः भारत में होगा 71वां मिस वर्ल्ड ब्यूटी कम्पटीशन, 27 साल बाद मिली मेजबानी

सोनम कपूर की कुल नेट वर्थ

फिल्मों से दूरी बनाने के बावजूद सोनम लग्जरी लाइफ जीती हैं और उनके पास महंगी कारों से लेकर आलीशान घर है।रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनम कपूर की कुल नेटवर्थ 115 करोड़ है। उनकी सालाना कमाई 6 करोड़ रुपये के आस-पास की बताई जाती है। फिल्मों के अलावा एक्ट्रेस की कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए भी होती है। हर साल उन्हें कई लग्जरी ब्रांड के लिए विज्ञापन करते हुए देखा गया है। बता दें कि एक्ट्रेस एक विज्ञापन के 1 से 1.5 करोड़ रुपए से कम चार्ज नहीं करती हैं।

लग्जरी कार और आलीशान घर की हैं मालकिन

सोनम कपूर की प्रॉपर्टी की बात करें तो, साल 2014 में एक्ट्रेस ने एक आलीशान बंगला खरीदा था जिसकी कीमत 24.6 करोड़ बताई जाती है। इसके अलावा सोनम कपूर के पति आनंद आहूजा के बिजनेस का टर्नओवर कुल 450 मिलियन है यानी 3000 करोड़ रुपये है। फिलहाल दोनों परिवार के साथ लंदन में रहते हैं। सोनम कपूर को सिर्फ लग्जरी कपड़ों का ही नहीं बल्कि लग्जरी कारों का भी शौक है। सोनम कपूर के पास मिनी कूपर, मर्सिडीज बेंज और ऑडी शामिल है। सोनम कपूर को जूतों का बेहद शौक है। सोनम के पास एक शानदार स्नीकर कलेक्शन है। जिसकी कीमत करोड़ों में है।

First published on: Jun 09, 2023 06:13 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.