Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Sitaare Zameen Par की स्क्रीनिंग से सलमान खान का निकलना हुआ मुश्किल, आमिर के बेटे को पहचान नहीं पाए बॉडीगार्ड, वीडियोज हुए वायरल

आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन की स्क्रीनिंग से कुछ वीडियोज वायरल हो रहे हैं। एक में तो भीड़ से सलमान खान काफी परेशान नजर आ रहे हैं। दूसरे में आमिर के बेटे जुनैद को बॉडीगार्ड्स पहचान नहीं पाए हैं।

---विज्ञापन---

Sitaare Zameen Par screening
Sitaare Zameen Par screening

आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर की  19 जून को भव्य स्कीनिंग का आयोजन किया गया। इस इवेंट में बॉलीवुड इंडस्ट्री के तीनों खान,शाहरुख, सलमान और आमिर एक साथ नजर आए। हालांकि ये इवेंट जहां एक ओर स्टार्स से सजा रहा, वहीं दूसरी ओर सलमान खान के बाहर निकलते वक्त हुई हलचल ने सबका ध्यान खींच लिया। भारी सुरक्षा के बावजूद एक शख्स उनके काफी करीब पहुंचने की कोशिश करते हुए दिखाई दिए। वहीं उनके बॉडीगार्ड आमिर के बेटे जुनैद खान को भीड़ का हिस्सा समझ बैठे। इस पूरी घटना के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। आइए आपको विस्तार से बताते हैं क्या हुआ था।

भीड़ से परेशान हुए सलमान खान 

फिल्म सितारे जमीन पर की स्क्रीनिंग खत्म होने के बाद जब सलमान खान वेन्यू से बाहर निकल की कोशिश कर रहे थे, तब वहां भारी भीड़ और मीडिया मौजूद थी। जैसे ही सलमान बाहर निकले आदमी ने कड़ी सुरक्षा के बीच उनके बेहद करीब आने की कोशिश करता नजर आया। इस दौरान सुरक्षा कर्मियों को स्थिति संभालने में काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। सलमान खान ने शांत रहकर स्थिति को संभालने की कोशिश की और बिना कोई हंगामा किए गाड़ी की ओर बढ़ने लगे।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood Society (@bollywoodsocietyy)

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

बॉडीगार्ड ने जुनैद खान को पहचानने से किया इंनकार

इस इवेंट का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान के बॉडीगार्ड आमिर खान के बेटे जुनैद खान को पहचान नहीं पाते हैं। इसके साथ ही सलमान खान भी सामने से जुनैद को अनजाने में इग्नोर करते नजर आते हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बॉडीगार्ड उन्हें भीड़ का हिस्सा समझकर रोकने की कोशिश करते हैं। बाद में जुनैद खुद इस सिचुएशन को समझकर अपना रिएक्शन देते हैं जिसके बाद बॉडीगार्ड पीछे हटते हैं। इस दौरान की वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

आमिर और सलमान के गुफ्तगू वायरल 

स्क्रीनिंग के दौरान आमिर और सलमान खान के बीच के मजेदार वीडियोज भी काफी वायरल हो रहे हैं। जिसमें दोनों खान आपस में हल्की फुल्की मस्ती और जोक करते हुए नजर आते हैं। इसी बीच सलमान खान ने हंसते हुए ये भी कहते हुए नजर आए कि उन्हें फिल्म सितारे जमीन पर ऑफर की गई थी। उन्होंने यह भी जोड़ा कि फिल्म का कॉन्सेप्ट इतना पसंद आया कि आमिर ने खुद ही इसे डायरेक्ट और प्रोड्यूस करने का फैसला कर लिया। सलमान का यह बयान भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Karan Kundrra के साथ बड़ी स्क्रीन क्यों नहीं शेयर करती तेजस्वी प्रकाश? एक्ट्रेस ने बताई वजह

गौरी स्प्रैट का रेड कार्पेट डेब्यू

इस इवेंट में आमिर खान की पार्टनर गौरी स्प्रैट ने भी अपना रेड कार्पेट डेब्यू किया। कार्यक्रम में विकी कौशल, रितेश देशमुख, टाइगर श्रॉफ, तमन्ना भाटिया जैसे कई सितारे पहुंचे और फिल्म को सपोर्ट किया और साथ में काफी तारीफ भी की।

---विज्ञापन---

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

यह भी पढ़ें: The Traitors की ‘किस्मतवाली’ कंटेस्टेंट जानवी गौर कौन है? जो शुरू से निशाने पर, अब तक सेफ

---विज्ञापन---
First published on: Jun 20, 2025 03:03 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola