Payal Rohatgi Birthday: मशहूर एक्ट्रेस पायल रोहतगी आज अपना 38वां बर्थडे (Birthday) सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस मिस इंडिया कंपटीशन में भी भाग ले चुकी हैं। पायल अपने कामों से ज्यादा विवादों के चलते अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस ने इसी साल 9 जुलाई को अपने बॉयफ्रेंड रेसलर संग्राम सिंह (Sangram Singh) संग शादी रचाई ली। उनकी शादी भी खूब चर्चा में रही थी।
विवादों से घिरी रही हैं पायल
पायल फिल्मों में बहुत काम किया है, लेकिन आज के समय में शायद ही कोई ऐसा शख्स होगा जो उन्हें नहीं पहचानता होगा। एक्ट्रेस सोशल मीडिया (Sociel Media) पर काफी एक्टिव रहती हैं और वो देश के लगभग सभी मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखती हैं। यही कारण है कि पायल अपने कामों से ज्यादा विवादों के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। ऐसे में आज हम उनके इस स्पेशल दिन पर उनसे जुड़े विवादों के बारे में जानेंगे।
केरल बाढ़ पर विवादित बयान
जब साल 2018 में केरल बाढ़ को झेल रहा था तो उस वक्त पायल रोहतगी ने अजीबो-गरीब कमेंट किया था। जिसके कारण खूब विवाद हुआ था। एक्ट्रेस ने केरल बाढ़ पर इस बात का दावा कर दिया था कि ये गोहत्या की वजह से भगवान का गुस्सा था। इसके बाद पायल को काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था।
पंडित जवाहरलाल नेहरू पर कमेंट
साल 2019 में पायल रोहतगी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को लेकर कमेंट कर दिया था। जिसके बाद राजस्थान पुलिस ने पायल को गिरफ्तार भी कर लिया था। इस विवाद के कारण पायल काफी दिनों तक सुर्खियों में बनी रही थीं।
Sajid Khan Controversy
अब हाल ही में फिल्मेकर साजिद खान (Sajid Khan) पर लगे यौन शोषण के आरोपों के बावजूद ‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) में उनकी एंट्री पर ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी (Mandana Karimi) ने बॉलीवुड छोड़ने की बात कही थी। इसी बीच मंदाना पर निशान साधते हुए पायल रोहतगी साजिद को सपोर्ट करती नजर आई थीं।