Friday, December 8, 2023
-विज्ञापन-

कई हसीनाओं संग लड़ाया इश्क, 26 साल छोटी लड़की को बनाया बीवी, बिन कपड़ों के फोटोशूट से मचा दिया बवाल

Milind Soman Birthday: मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन का आज बर्थडे है, इस खास मौके पर हम उनकी लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं।

Milind Soman: बॉलीवुड एक्टर और मॉडल मिलिंद सोमन (Milind Soman) ने हाल ही में अपना 58वां बर्थडे सेलिब्रेट किया है। आपको एक्टर की उम्र जानकर झटका तो जरूर लगा होगा, वो स्वभाविक भी है। क्योंकि मिलिंद 58 साल की उम्र में अपने से आधी उम्र के एक्टर्स को मात देते हैं। एक्टर की फिटनेस के आगे आज के युवा फीके पड़ रहे हैं। न सिर्फ फिटनेस बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर भी मिलिंद चर्चा में रहते हैं। कई महिलाओं के साथ अफेयर हो या फिर अपने से 26 साल छोटी लड़की संग शादी। वो अक्सर खबरों में बने रहते हैं। आइए जानते हैं एक्टर के बारे में कुछ दिलचस्प किस्से और किन-किन के संग उनके अफेयर रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान का बर्थडे सेलिब्रेट करना इन फैंस को पड़ा भारी, लग गई हजारों की चपत!

एक फोटोशूट ने कर दिया फेमस  (Milind Soman)

वैसे तो मिलिंद सोमन इंडस्ट्री का एक जाना पहचाना नाम है। एक्टिंग से लेकर मॉडलिंग तक वो अपने जलवे बिखेर चुके हैं। लेकिन एक्टर के एक फोटोशूट ने उन्हें रातोंरात इतना फेमस कर दिया कि हर तरफ बवाल ही मच गया।

दरअसल एक कंपनी के जूते के एड के लिए मिलिंद ने बिना कपड़ों के फोटोशूट किया था, जिसने हर तरफ तहलका मच गया। एड के लिए एक्टर ने सिर्फ जूते पहने थे, और गले में एक अजगर लटकाया हुआ था।

आधी उम्र की लड़की संग की शादी

मिलिंद सोमन ने अपने से आधी उम्र की लड़की अंकिता संग शादी कर एक बार फिर लाइमलाइट अपने नाम कर ली। जब से दोनों के रिलेशन की खबरें सामने आई तो वो ट्रोल होने लगे। असली बवाल तो तब मचा जब अंकिता और मिलिंद ने शादी कर ली।

इन हसीनाओं संग रह चुका है अफेयर

 मधु सप्रे

मिलिंद सोमन का सबसे पहले 1992 की सेकंड रनर अप मधु सप्रे के संग नाम जुड़ा। एक कैंपेन के लिए बिना कपड़ों के फोटोशूट ने उन्हें विवादों में भी ला खड़ा किया।

दोनों लिव इन में भी रहे, लेकिन ये रिश्ता लंबा न चला और दोनों की राहें अलग हो गईं।

माइलेने जमपिनो

एक्टर का अफेयर माइलेने जमपिनो संग भी रहा। दोनों के प्यार के चर्चे जोरों पर रहे। एक दूसरे के प्यार में पड़े इन दोनों ने साल 2006 में गोवा में शादी कर ली, लेकिन साल 2009 में दोनों का तलाक भी हो गया।

इन लोगों संग भी रहा अफेयर  (Milind Soman Birthday)

इसके अलावा मिलिंद सोमन का अफेयर गुल पनाग, दीपानीता शर्मा, शाहाना गोस्वामी संग भी रहा। हालांकि अब मिलिंद अपने से 26 साल छोटी लड़की अंकिता संग खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं। दोनों की शादी साल 2018 में हुई थी।

Latest

Don't miss

जूनियर महमूद के बाद अब मशहूर अभिनेत्री ने कहा दुनिया को अलविदा, एक बार फिर सदमे में इंडस्ट्री

Leelavathi Death: तमिल और तेलुगु इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस लीलावती ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया। बेंगलुरु के पास नेलमंगला के एक प्राइवेट...

सुपुर्द-ए-खाक हुए जूनियर महमूद, एक्टर के अंतिम दर्शन के लिए सेलेब्स का लगा जमावड़ा

Junior Mehmood Funeral: दिग्गज एक्टर जूनियर महमूद ने आज 8 दिसंबर की सुबह आखिरी सांस ली। एक्टर पेट के कैंसर से जूझ रहे थे...

सुष्मिता सेन के भाई ने किया Animal का रिव्यू, फिल्म को कहा-‘एक दम वाहियात’

Rajiv Sen Review Animal: रणबीर कपूर स्टारर फिल्म एनिमल रिलीज के वक्त से ही सुर्खियों में है। मल्टी स्टारर इस फिल्म के कई हिस्सों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here